दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़ों से भरी 4 मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़ों से भरी 4 मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली, 05 सितंबर: दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास कपड़ों से भरी 4 मंजिला इमारत में आग लग गई है। दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर हैं। रविवार रात करीब 10.40 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अभी तक डस्टिंग ऑपरेशन चल रहा है। उप अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल भारद्वाज ने कहा, ''दमकल की 25 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। संकरी गलियां होने के कारण हमारे वाहनों को घटना स्थल से आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कपड़ों से भरी 4 मंजिला इमारत है। आग बुझाने में समय लगेगा।''

delhi fire

हालांकि आग पर कब तक काबू पाएया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल ये भी नहीं पता चल पाया है कि आग क्यों और कैसे लगी। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात नई दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक पंडाल में आग लग गई थी। दमकल की 25 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+