Delhi election: दिल्ली की 17 सीटें जहां AAP ने कैंडिडेट बदले वहां क्या रहा नतीजा? बागियों ने हिलाया किला

Delhi election Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। दिल्‍ली में पिछली दो बार से अकेले दम पर सरकार बनाने वाली केजरीवाल की आप दिल्‍ली की 70 सीटों में से महज 22 सीटों पर जीत हासिल सकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर 27 साल बाद दिल्‍ली में सरकार बनाने जा रही है।

2020 के दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी और भाजपा 8 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। आप ने एंटी इनकंबेसी की काट के लिए 17 निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों के टिकट काट कर नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन AAP की ये स्‍ट्रेटजी फ्लॉप रही। जिन 17 सीटों पर आप ने विधायकों का टिकट काट कर नए चेहरों पर दांव लगाया था, उनमें से अधिकांश सीटें आप हार गई है।

Delhi election results 2025

बिजवासन सीट में हारी आप

बिजवासन सीट से आप ने विधायक भूपिंदर सिंह जून की जगह सुरेंद्र भारद्वाज टिकट दिया था लेकिन यहां से आप के बागी और अब बीजेपी नेता कैलाश गहलोत ने आप उम्‍मीदवार को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया। कैलाश गहलोत पहले नजफगढ़ से आप विधायक थे।

जंगपुरा सीट से आप की बड़ी हार

जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार का टिकट काट कर आप ने दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया को लड़ाया, लेकिन आप का ये प्रयोग भी विफल रहा। पिछले तीन चुनाव में पहाड़गंज से विधायक रहे मनीष सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार मिली। हालांकि इस सीट पर भाजपा को वोटों के मामूली अंतर से जीत मिली।

आदर्श नगर सीट हारी

आदर्श नगर से आप ने विधायक पवन शर्मा का टिकट काटकर अपनी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। मुकेश गोयल भाजपा के राज कुमार भाटिया से चुनाव हार गए।

मादीपुर सीट हारी

मादीपुर सीट से आप ने विधायक गिरीश सोना के बजाय मांगोपुरी की विधायक राखी बिड़लान को उम्‍मीदवार बनाया था लेकिन वो भी हार गई। मोदीपुर से भाजपा के कैलाश गंगलवाल ने दस हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

तिमारपुर सीट हारी

तिमारपुर में हार शामिल है, जहां भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री ने आप के नए उम्मीदवार सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू के खिलाफ एक हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू को आप ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे के स्थान पर मैदान में उतारा गया था।

आदर्श नगर सीट हारी

आदर्श नगर में भाजपा के राज कुमार भाटिया ने आप के उम्मीदवार मुकेश कुमार गोयल को हराया, जहां आप ने मौजूदा विधायक पवन शर्मा को बदल दिया था।

पालम सीट हारी

पालम सीट पर आप ने भावना गौड़ का टिकट काटकर जोगिंदर सिंह सोलंकी को चुनाव मैदान मे उतारा था जिन्‍हें भाजपा के कुलदीप सोलंकी ने आठ हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था।

मुंडका सीट हारी

मुंडका में, भाजपा के गजेंद्र दराल ने आप के जसबीर कराला को हराया, जो आप के लिए एक और हार थी, जहां आप ने अपने मौजूदा विधायक धर्मपाल लाकड़ा को बदल दिया था।

जनकपुरी सीट हारी

जनकपुरी में भी यही ट्रेंड रहा। भाजपा ने AAP के नए उम्मीदवार के खिलाफ जीत दर्ज की। इस सीट से आप ने दो बार के विधायक राजेश ऋषि का टिकट काटकर प्रवीण कुमार को उतारा था लेकिन वो चुनाव हार गए

चांदनी चौक पर मिली जीत

चांदनी चौक सीट पर आप ने विधायक प्रह्लाद की जगह उनके बेट पुरनदीप सिंह को उतारा था, जिन्‍होंने भाजपा के उम्‍मीदवार को हराकर जीत हासिल की।

मुस्ताफाबाद सीट हारी

मुस्तफाबाद सीट से आप ने विधायक हाजी यूनुस का टिकट काटकर आदिल अहमद खान को उम्‍मीदवार बनाया लेकिन इस सीट पर मोहन बिष्ट ने 17 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसी सीट से ओवैसी की AIMIMI के ताहिर हुसैन भी खड़े थे जिन्‍हें लगभग 33 हजार वोट मिले

देवली सीट पर मिली जीत

देवली सीट पर आप ने अपने तीन बार के विधायक प्रकाश जारवाल की जगह प्रेम चौहान को लड़ाया था। यहां पर प्रेम चौहान ने लोजपा के दीपक तंवर का लगभग 3 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया।

त्रिलोकपुरी सीट हारी

त्रिलोकपुरी सीट से मौजूदा विधायक रोहित कुमार की जगह आप ने अंजना परचा को उममीदवार बनाया था। जिन्‍हें भाजपा के रविकांत से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भाजपा ने 392 वोट अधिक पाकर ये सीट भाजपा के खाते में डाली है।

कृष्णा नगर सीट हारी

कृष्णा नगर में आप ने विधायक एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्गा को उम्‍मीदवार बनाया था लेकिन वो भजापा के अनिल गोयल से चुनाव हार गए और आप ये सीट गवां दी।

शाहदरा सीट हारी

शाहदरा सीट से आप विधायक रहे रामनिवास गोयल का टिकट काटकर पार्टी ने जितेंद्र सिंह शंटी को उम्‍मीदवार बनया था लेकिन उन्‍हे भाजपा के संजय गोयल ने पांच हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया।

किराड़ी सीट जीती

किराड़ी सीट से आप ने मौजूदा विधायक ऋतुराज झा का टिकट काटकर भाजपा छोड़कर आप पार्टी में शामिल हुए अनिल झा को उम्‍मीदवार बनाया था। इस सीट प आप का ये प्रयोग सफल हुआ और अनिल झा भाजपा के बजरंग शुक्ला को हराकर ये सीट बचा ली।

सीलमपुर सीट जीती

सीलमपुर सीट पर आप ने विधायक अब्दुल रहमान का टिकट काटकर चौधरी जुबैक अहमद को चुनाव मैदान में उतारा था उन्‍होंने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को लगगभ चार हजार वोटों से हराया।

मटियाला सीट हारी

मटियाला सीट से आप ने विधायक गुलाब सिंह का टिकट काटकर सुमेश शौकीन को उम्‍मीदवार बनया था। सुमेश को भाजपा के संदीप सहरावत ने हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+