Arvind Kejriwal: दिल्ली के 'सरताज' से बन गए 'आम आदमी', विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं रहे 'केजरीवाल'

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी की तमाम उम्मीदों और प्रयासों पर पानी फेर दिया है। दिल्‍ली में 27 साल बाद भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जहां सत्‍ता में वापसी कर रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्‍ली चुनाव में आम आदमी जिसने पिछले चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की वो महज 22 सीटें जीत पाई है। आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपनी सीट से ही चुनाव तक हार गए हैं। दिल्‍ली की सत्‍ता पर 15 साल तक राज करने वाली शीला दीक्षित को एक दशक पहले हराने वाले अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से लगभग चार हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।

Arvind Kejriwal

इस हार के बाद दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में अपने नेतृत्व तक पर केजरीवाल की आकांक्षाओं पर पानी फिर गया है। अब वो विपक्ष के नेता तक नहीं बन सकेंगे।

विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं रहे 'केजरीवाल'

बता दें, दिल्‍ली में विधान परिषद नहीं है केवल विधानसभा है। इसका मतलब है कि शहर-राज्य एकल सदन प्रणाली के साथ काम करता है। अरविंद केजरीवाल, जो कभी दिल्ली के सत्ताधारी नेता थे, अब विपक्षी नेता के रूप में भी योग्य नहीं हैं।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दम पर हासिल की थी सत्‍ता

बता दें ये वो अरविंद केजरीवाल है जिन्‍होंने एक दशक पहले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की लहर पर सवार होकर राजनीतिक पार्टी आप बनाई और अगले ही साल विधानसभा चुनाव जीत लिया। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल न करने के बावजूद केजरीवाल कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने में कामयाब रहे। हालांकि, यह गठबंधन ज्‍यादा दिन नहीं चला और 2015 में फिर से चुनाव हुए।

इसके बाद हुए इस चुनाव म आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 67 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की, जिससे भारतीय राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की वकालत करने वाले केजरीवाल एक चमकते सितारे के रूप में उभरे।

शराब घोटाले में केजरीवाल ने काटी जेल के सजा

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एक अडिग रुख़ का वादा करके कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गए लेकिन पिछले साल केजरीवाल दिल्‍ली में कथित शराब घोटाले में आराेपी बने और चार महीने तिहाड़ जेल में बंद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+