भाजपा को मिली प्रचंड जीत, दिल्ली में 27 साल बाद खिला 'कमल', AAP को मिली करारी हार, कांग्रेस जीरो पर आउट
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने दिल्ली की 70 में से 48 सीटों जीत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों में सिमट गई है। कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में डब्बा ही गोल हो गया है। कांग्रेस लगातार तीसरी बार चुनाव में अपना खाता तक खोल नहीं पाई है।
भाजपा ने चुनाव में नारा दिया था कि "दिल्ली को बदलकर रहेंगें", और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में उसने ये करके दिखाया। भाजपा ने पिछले एक दशक से दिल्ली की काबिज AAP को सत्ता से बेदखलकर दिया है।

दिल्ली में भाजपा की आंधी में आप की "झाड़ू" का सफाया कर दिया है, इतना ही नहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज नेता अपनी सीट तक हार गए हैं।
27 साल बाद दिल्ली में खिला 'कमल'
बता दें भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले 1993 में 49 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। इसके बाद भाजपा हर चुनाव में करारी हार का सामना करती आ रही थी लेकिन इस बार 2025 के चुनाव में दिल्ली वालों ने भाजपा पर जमकर प्यार बरसाया है।
AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा का 71% स्ट्राइक के साथ 40 सीटों पर बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई है। भाजपा ने दिल्ली की 70 में से 48 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसकी विपक्षी आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर। पिछले चुनाव की तुलना में AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी का स्ट्राइक रेट 31% रहा।
भाजपा और आप को कितने प्रतिशत मिला वोट?
भाजपा को दिल्ली में 46 प्रतिशत वोट मिला है और आम आदमी पार्टी को 44 फीसदी वोट मिले हैं। वोट प्रतिशत में भले ही आप और भाजपा के बीच थोड़ा अंतर है लेकिन भाजपा ने आप से 26 सीटें अधिक जीती हैं। भाजपा को 2020 की तुलना में 9 प्रतिशत वोट शेयर अधिक मिला है और आप को लगभग 10 प्रतिशत वोट शेयर का नुकसान हुआ है।
कांग्रेस लगातार तीसरी बार शून्य पर हुई आउट
कांग्रेस ने दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीती है लेकिन उसके वोट प्रतिशत में दो फीसदी का इजाफा हुआ है। दिल्ली में वोट शेयर की बात की जाए तो कांग्रेस का 6.40 प्रतिशत वोट मिला है। 2015, 2020 और अब 2025 में लगातार तीसरी बार कांग्रेस शून्य पर आउट हो गई है। कांग्रस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। इस बार के चुनाव की खास बात ये है कि एक भी निर्दलीय और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है।
भाजपा के फ्री वादों ने किया कमाल!
भाजपा की सफलता का श्रेय सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध अभियान और फ्री योजनाओं के वादों को दिया जा सकता है, जो मतदाताओं के बीच अच्छी तरह से गूंज उठा और जिसकी बदौलत भाजपा दिल्ली फतेह करने में कामयाब हो सकी।
भाजपा की रणनीति ने दिलाई जीत
इसके अलावा भाजपा ने दिल्ली विधासभा चुनाव में मोदी मैजिक रंग लाया। इसके अलावा भाजपा ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के आरोपों को जमकर जनता के बीच उजागर किया। जिसमें शराब नीति से जुड़े विवाद और केजरीवाल का 'शीशमहल' को जमकर मुद्दा बनाया। जिसका लाभ भाजपा को खूब मिला।












Click it and Unblock the Notifications