Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election Prediction: दिल्‍ली चुनाव में चकराया फलोदी सट्टा बाजार, अब माना AAP की नहीं भी बन सकती सरकार

Delhi Election Predection Phalodi satta bazar: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार भी कन्फ्यूज़ हो गया है। ताजा भविष्‍यवाणी में फलोदी सट्टा बाजार ने माना है कि दिल्‍ली चुनाव में सियासी रुख तेजी से बदला है। ऐसे में अब यह भी अनुमान लगाया जाने लगा है कि आम आदमी पार्टी की दिल्‍ली में सरकार नहीं भी बना सकता है।

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने बताया कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनने के सौदे हो रहे थे। दिल्‍ली चुनाव की घोषणा और नाम वापसी के बाद तक आप की स्थिति मजबूत भी मानी जा रही थी, मगर अब आप के लिए दिल्‍ली में सरकार बना पाना आसान नहीं लग रहा।

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्‍ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?

Delhi Election Predection Phalodi Satta Bazar

Delhi Election Opinion Poll: दिल्‍ली में 26 साल बाद सरकार बना सकती भाजपा

दरअसल, दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी रुख इस कदर बदला है कि जो फलोदी सट्टा बाजार दिल्‍ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की नंबर एक और भाजपा के नंबर दो पर रहने की भविष्‍यवाणी कर रहा था वो अब दोनों की स्थिति बराबर मानकर सौदे कर रहा है। ऐसे में दिल्‍ली में इस बार 26 साल बाद भाजपा की सरकार भी बन सकती है।

AAP in delhi election 2025: आम आदमी पार्टी को मिल सकती 34 से 36 सीटें

3 फरवरी 2025 को फलोदी सट्टा बाजार में आम आदमी पार्टी को दिल्‍ली में 34 से 36 सीटें दी गई हैं जबकि पहले यहां के सटोरियों ने आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्‍या 41 तक मिलने का अनुमान लगा रहे थे। अब आप की सीटों कम होने के साथ-साथ यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि भाजपा को दिल्‍ली चुनाव 2025 में 34 से 36 सीटें मिलने की भविष्‍यवाणी की जा रही है।

Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव 2025 में बहुमत का आंकड़ा 36 सीटें

दिल्‍ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 36 सीटें हैं। अगर भाजपा और आप को समान सीटें दी जा रही हैं तो ऐसे में दिल्‍ली में किसी दोनों में से किसी की भी सरकार बन सकती है। भाजपा 26 साल से दिल्‍ली की सत्‍ता से दूर है जबकि आम आदमी पार्टी 2015 और 2020 में जीत दर्ज करके दिल्‍ली में सरकार बना चुकी है।

New Delhi Saet Result 2025: अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली सीट पर हार सकते

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप की सीटों में कमी के साथ ही फलोदी सट्टा बाजार का यह भी ताजा अनुमान है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार भी सकते हैं। अरविंद केजरीवाल की जीत के सौदे 120 से 150 पैसे में हो रहे हैं जबकि पहले यह भाव 30-40 पैसे और 65-85 पैसे हुआ करते थे।

दिल्‍ली चुनाव 2025 में अन्‍य सीटों पर आप के भाव

कालकाजी सीट पर 45/55 पैसे
शाहदरा सीट पर 35/45 पैसे
बिवासन सीट पर 50/60 पैसे
पटपड़गंज सीट पर 17/25 पैसे
गांधीनगर सीट पर 25/33 पैसे
जंगपुरा सीट पर 35/45 पैसे

दिल्‍ली में क्‍या हार सकती है आम आदमी पार्टी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जबरदस्‍त अभियान चलाया। शीशमहल और भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए। फिर आप ने करीब दो दर्जन विधायकों के टिकट काट दिए, जो आप के लिए आत्‍मघाती गोल साबित हो सकता है। इसकी झलक एक फरवरी को उस वक्‍त भी देखने को मिली जब आम आदमी पार्टी के आठ विधायक अचानक आप छोड़कर भाजपा में चले गए।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में वोटिंग से पहले सामने आया हार-जीत का नया अनुमान, AAP-BJP को कितनी सीटें?

नोट: सट्टा खेलना गैरकानूनी है। वन इंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है। इस बाजार के अनूमान कई बार गलत भी साबित हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+