AAP- कांग्रेस फिर मिला ले हाथ तो क्या बन पाएगी दिल्ली में केजरीवाल सरकार? क्या कह रहा Exit poll Result
Delhi election exit poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुके हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में इस बार 57.70% वोटिंग हुई है। जो 2020 के चुनावों में हुई 54.2% मतदान से ज़्यादा है। वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं जो बड़े ही चौकाने वाले हैं।
अधिकांश एग्जिट पोल नतीजों में दिल्ली में भाजपा को सर्वाधिक सीटों पर जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को एग्जिट पोल भारी नुकसान होता नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी से फिर हाथ मिला लेते हैं तो क्या कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बन पाएगी? आइए जानते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?
चाणक्य और मैट्रिज द्वारा किए गए एग्जिट पोल समेत विभिन्न एग्जिट पोल ये संकेत दे रहे हैं कि भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करने की राह पर है। मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा 37 सीटें जीतेगी, आप को 33 सीटें जीतेगी, और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। वहीं पोल ऑफ पोल्स भी भाजपा को 38 और आप को 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
क्या राहुल गांधी से हाथ मिलाकर केजरीवाल बना पाएंगे सरकार?
ज्यादा एग्जिट पोल ने भाजपा की आंधी में आप की झाड़ू हवा में उड़ती नजर आ रही है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है, जिससे भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता साफ हो सकता है। अगर सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल की आप लोकसभा चुनाव की तरह साथ आए जाएत तो भी आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस के सहयोग से सरकार नहीं बना पाएगी।
क्यों कांग्रेस के साथ मिलकर AAP नही बना सकती सरकार?
इसकी वजह है कि एग्जिट पोल में देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को शून्य से 1 सीट जीतने की अनुमान लगाया गया है। ऐसे में आप कांग्रेस के सहयोग से भी दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाएगी।
भाजपा, AAP और कांग्रेस को कितने फीसदी मिल रहा वोट?
मैट्रिज एग्जिट पोल में भाजपा को 48 प्रतिशत वोट प्रतिशत के साथ सबसे आगे दिखाया गया है, उसके बाद आप को 44 प्रतिशत को और कांग्रेस को मात्र 8 प्रतिशत मिलने का अनुमान जताया गया है।
देखें सभी एग्जिट पोल के नतीजे?
चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ एग्जिट पोल
भाजपा- 39-44
आप- 25-28
कांग्रेस- 2-3
अन्य- 0-0
Matrize एगिजट पोल
आप- 32-37
भाजपा- 35-40
कांग्रेस- 0-1
P-Marq एग्जिट पोल
आप- 21-31
भाजपा- 39-49
कांग्रेस- 0-1
अन्य -0
People Pulse एग्जिट पोल
आप- 10-19
भाजपा- 51-60
Congress-0
Other-0
Poll Diary एग्जिट पोल
आप- 18 - 25
भाजपा- 42 - 50
कांग्रेस- 0 -2
DV research एग्जिट पोल
आप- 26-34
भाजपा- 36-44
कांग्रेस - 0
Times Now-jVC एग्जिट पोल
आप- 22-31
भाजपा- 39-45
कांग्रेस- 00-02
अन्य -00
People's Insight एग्जिट पोल
आप- 25-29
बीजेपी- 40-44
कांग्रेस- 0-1
अन्य- 0
SAS Exit Poll एग्जिट पोल
भाजपा- 38-41
आप- 27-30
कांग्रेस- 1-3
अन्य -0-1
Sudarshan TV सुदर्शन टीवी
आप- 33-36
भाजपा-34-37
कांग्रेस- 0-2
माइंड ब्रिंक (Mind Brink) एग्जिट पोल
भाजपा- 21 से 25
आप 44 से 49
कांग्रेस 0-1
अन्य - 0-0
P-Marq एग्जिट पोल
आप- 21-31
भाजपा- 39-49
कांग्रेस- 0-1
अन्य -0
वी-प्रीसाइड(WEE Preside) एग्जिट पोल
भाजपा- 18-23
आप- 46-52
कांग्रेस- 0-1
अन्य- 0-0












Click it and Unblock the Notifications