Exit Poll vs Phalodi Satta Bazar: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 नतीजों पर कौन बोल रहा झूठ?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतदान पूरा होते ही 5 फरवरी की शाम को विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी 11 एग्जिट पोल में से 9 में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि 2 पोल आम आदमी पार्टी (AAP) के पक्ष में हैं। सारे एग्जिट पोल के सार (पोल ऑफ पोल्स) के मुताबिक, भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है। JVC और पोल डायरी ने अन्य को भी 1-1 सीट दी है। एग्जिट पोल से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी दिल्ली चुनाव में हार-जीत के कई अनुमान लगाए थे।
Delhi Election 2025 Result Exit: सबसे पहले अगर बात फलोदी सट्टा बाजार की करें तो यहां के दलालों और सटोरियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान के साथ आम आदमी पार्टी को बढ़त मानकर चल रहे थे। फलोदी सट्टा बाजार में सौदे हो रहे थे कि दिल्ली में अबकी बार भी आप की सरकार बन सकती है। आप को 38 से 41 तक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई। जबकि भाजपा को 31 से 33 सीटें दी जा रही थी।
यह भी पढ़ें- Poll of Polls Delhi Chunav: AAP होगी रिटर्न या फिर BJP की सत्ता में एंट्री, पढ़ें एक क्लिक में पोल ऑफ पोल्स

दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल व आप के खिलाफ भाजपा के अभियान, शीशमहल व भ्रष्टाचार के आरोपों, केंद्रीय बजट में 12 लाख 75 हजार की आय टैक्स फ्री की घोषणा, टिकट वितरण में नाराजगी, आठ विधायकों के अचानक आप छोड़कर भाजपा में चले जाने के बाद फलोदी सट्टा बाजार में दिल्ली का सियासी रुख बदला और 3 फरवरी 2025 को फलोदी सट्टा बाजार में आम आदमी पार्टी व भाजपा को 34 से 36 सीटें मिलने के सौदे हुए। अरविंद केजरीवाल की हार तक होने का अनुमान लगाया जाने लगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली में AAP को BJP से दोगुनी सीटों का अनुमान, टूट सकता 26 साल पुराना ख्वाब
अब अगर बात 5 फरवरी को मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के अनुमानों की करें, जो 8 फरवरी को चुनाव परिणाम में बदलते हैं और दिल्ली में यदि भाजपा को बहुमत मिलता है, तो वह 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी। पिछली बार 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीती थीं और 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बनाए थे-मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। इनके बेटे आज भी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं।
दिल्ली चुनाव 2025 में वोटिंग और नतीजों की स्थिति
बुधवार शाम 5 बजे तक दिल्ली में 57.70% मतदान दर्ज किया गया था, हालांकि अंतिम आंकड़े आना बाकी हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए किसी दल को 36 सीटों की जरूरत होगी।
दिल्ली एग्जिट पोल पर नेताओं के बयान
भाजपा सांसद मनोज तिवारी: "एग्जिट पोल से भी बेहतर परिणाम आएंगे। जनता भाजपा की घर वापसी चाहती है।"
AAP नेता सुशील गुप्ता: "हर चुनाव में AAP को कम सीटें दिखाई गईं, लेकिन जनता का समर्थन हमारे साथ है। नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे।"
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला: "AAP वापस नहीं आएगी। कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत नहीं पाएगी और तीनों पार्टियों को बराबर सीटें मिल सकती हैं।"
क्या होता है एग्जिट पोल?
चुनाव के दौरान जनता का रुझान जानने के लिए दो तरह के सर्वे किए जाते हैं:
ओपिनियन पोल: वोटिंग से पहले किया जाता है।
एग्जिट पोल: वोटिंग के दौरान किया जाता है। इसमें वॉलेंटियर मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाताओं से सवाल पूछते हैं और उनके जवाबों के आधार पर चुनाव परिणामों का अनुमान लगाया जाता है।
राजस्थान में फलोदी सट्टा बाजार क्या है?
फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान का एक प्रमुख अनौपचारिक सट्टा बाजार है, जो मुख्य रूप से चुनाव, मौसम, कृषि उत्पादों और सोने-चांदी की कीमतों से जुड़े सट्टे के लिए जाना जाता है। यह बाजार जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में स्थित है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कई बार फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान सटीक रहे हैं हालांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस की सरकार बना रहा था जबकि हरियाणा में सरकार भाजपा की बनी।
दिल्ली चुनाव 2025: लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बदलाव
लोकसभा चुनाव 2019 व 2024 में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि AAP और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। भाजपा को 54.7% और INDIA गठबंधन को 43.3% वोट मिले थे। विधानसभा सीटों के हिसाब से देखें तो भाजपा को बहुमत मिलता दिखा था। हालांकि, 2019 में भी भाजपा ने सातों सीटें जीती थीं, लेकिन 2020 में AAP ने 62 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी।
स्विंग वोटर्स दिल्ली विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के नौ महीने बाद विधानसभा चुनाव होते हैं, और इस दौरान मतदाताओं का झुकाव बदल सकता है। पिछले चुनावों के विश्लेषण से पता चलता है कि स्विंग वोटर्स सत्ता की दिशा तय करते हैं।
CM फेस: AAP ने घोषित किया, भाजपा-कांग्रेस में सस्पेंस
AAP ने मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल को चेहरा बनाया है, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने अपने सीएम फेस उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। भाजपा में मजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और दुष्यंत गौतम के नाम चर्चा में हैं, जबकि कांग्रेस में देवेंद्र यादव, संदीप दीक्षित और अलका लांबा संभावित दावेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications