मनीष सिसोदिया ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-'दिल्ली के विधायकों को खरीदने के लिए 1075 करोड़ तैयार'

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया। वहीं, गुजरात चुनाव की तारीखों का भी जल्द ऐलान किया जाएगा। इसी बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। शनिवार को एक प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से दिल्ली के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए 1075 करोड़ रुपया भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर के बाद आज भी एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में टीआरएस और आप के विधायकों के खरीदने की बात की जा रही है।

Recommended Video

    Manish Sisodia ने Amit Shah का नाम ले Operation Lotus की बात क्यों कही ? | वनइंडिया हिंदी *Politics
    manish sisodiya

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह पर आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने कहा कि अगर वे यह सब कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से 43 विधायकों के लिए 1075 रुपया रखा गया है। इसके अलावा सिसोदिया ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतना पैसा आता कहां से है? मामले की जांच की जानी चाहिए।

    सिसोदिया बोले हमें भी खरीदने की कोशिश कर रही है भाजपा
    उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि भाजपा की तरफ से मुझे भी खरीदने की कोशिश की जा रही है। बीते दिनों वायरल हुए एक ऑडियो का हवाला देते हुए सिसोदिया ने कहा कि आखिर ये व्यक्ति है कौन जो संतोष जी और अमित शाह का नाम ले रहा है?

    TRS और आप के विधायकों को खरीदने की हो रही कोशिश
    कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि 28 तारीख को एक ऑडियो सामने आया था। इस में विधायकों को ख़रीदने की बात की जा रही थी। साथ ही ऑडियो में बी एल संतोष से मिलाने की बात की जा रही थी। वहीं, आज फिर नया ऑडियो सामने आया है। इस नये ऑडियो में भी बीजेपी का दलाल TRS के विधायकों को ख़रीदने की बात कर रहा है। साथ ही ऑडियो में दिल्ली के 43 विधायकों को भी खरीदने की बात कही जा रही है। भाजपा की तरफ से ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 'Very Poor' कैटेगरी में, AQI 355 के पार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+