Delhi Pollution: दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 'Very Poor' कैटेगरी में, AQI 355 के पार

Delhi Pollution: दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 'Very Poor' कैटेगरी में, AQI 355 के पार

Delhi Pollution Air quality: दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शनिवार को 355 के पार बेहद खराब कैटेगरी में चला गया है। ये आंकड़े इस साल के सबसे खराब हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पंजाब में जलाई जा रही पराली की वजह से दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर आ रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक और बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को एक्यूआई 355 के पार रहा। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Air Pollution: Delhi-NCR में जहरीली हुई हवा, सांस लेने में हो रही दिक्कत | वनइंडिया हिंदी | *News
    Delhi Pollution

    दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 355 पर एक्यूआई दर्ज की गई है। वहीं मथुरा रोड क्षेत्र में 340 जबकि नोएडा में 392 एक्यूआई दर्ज की गई। हालांकि औसत वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' क्षेत्र (AQI 301-400) में बनी रही। लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में 'गंभीर' (401-500 के बीच) एक्यूआई भी दर्ज की गई है।

    सीपीसीबी के आंकड़ों से पता चला है कि शादीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, नरेला और बवाना में निगरानी स्टेशनों ने शुक्रवार देर शाम 'गंभीर' क्षेत्र में एक्यूआई दर्ज की।

    एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शून्य से 50 के बीच एक्यूआई "अच्छा", 51 और 100 "संतोषजनक", 101 और 200 "मध्यम", 201 और 300 "खराब", 301 और 400 "बहुत खराब", और 401 और 500 "गंभीर" माना जाता है।

    एक्सपर्ट ने कहा कि हवा की दिशा में बदलाव और तापमान में गिरावट के साथ धीमी हवा की गति के अलावा, पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने की वजह से दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रोइकोसिस्टम मॉनिटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस (CREAMS) के सैटेलाइट डेटा से पता चला है कि शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 2,224 खेतों में आग लगाई गई है। इनमें से 2,000 से अधिक खेतों में आग अकेले पंजाब में लगाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+