Delhi CM Salary and Facilities: CM रेखा गुप्ता को मिलेगी सैलरी, गाड़ी, बंग्ला! केजरीवाल को कितनी पेंशन मिलेगी?

Delhi CM Salary and Facilities: दिल्ली में नई सरकार ने अपना काम-काज शुरू कर दिया है। 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी बीजेपी ने इस बार महिला विधायक को सीएम की कमान सौंपी है।

शालिमार बाग विधानसभा से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता को कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दिल्ली की सीएम को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी।

Delhi CM Salary and Facilities

मार्च 2023 में संशोधन के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री को हर महीने 1.70 लाख रुपए की सैलरी मिलेगी।

  • बेसिक सैलरी- 60 हजार
  • विधानसभा भत्ता- 30 हजार
  • सचिवीय सहायता- 25 हजार
  • यात्र भत्ता- 10 हजार
  • टेलिफोन भत्ता- 10 हजार
  • दैनिक भत्ता- 1500 प्रतिदिन

ये भी पढ़ें Delhi CM Rekha Gupta के पति मनीष गुप्ता का बड़ा बिजनेस, ऐसे करते हैं करोड़ों की कमाई, जानिए नेटवर्थ?

वेतन के अलावा CM को ये सुविधाएं मिलेंगी

  • सीएम को दिल्ली में एक बड़ा बंग्ला मिलेगा। बंग्ला के साथ-साथ कई स्टाफ भी मदद के लिए मिलेंगे। जैसे- शेफ,गार्डनर,
  • सरकारी गाड़ी, हलिकॉप्टर के लिए हर महीने 700 लीटर पेट्रोल फ्री में मिलेंगे।
  • अगर सीएम अपनी प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल करती हैं, तो उन्हें 10 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे।
  • सीएम अपने कार्यकाल के दौरान 12 लाख तक का लोन ले सकती हैं।

अरविंद केजरीवाल को क्या-क्या सुविधा मिलेगी?

वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम को भी पेंशन के अलावे भी कई सुविधाएं मिलती है।दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को पूर्व विधायक के नाते हर महीने 15000 रुपए की पेंशन मिलेगी।

वहीं पूर्व CM के नाते केजरीवाल को सरकारी आवास, सरकारी गाड़ी और ड्राइवर मिलेगा। इसके अलावा उन्हें टेलीफोन, इंटरनेट,यात्रा भत्ता और मुफ्त मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी। वहीं उनके पूरे परिवार को फ्री मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें Delhi CM House: 'शीशमहल' में नहीं रहेंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तो कहां रहेंगी? यह आवास हो सकता है नया ठिकाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+