Delhi CM Rekha Gupta के पति मनीष गुप्ता का बड़ा बिजनेस, ऐसे करते हैं करोड़ों की कमाई, जानिए नेटवर्थ?
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शपथ लेने के साथ ही कार्यभार संभाल लिया। उनके पति मनीष गुप्ता एक बड़े बिजनेसमैन हैं और स्पेयर पार्ट्स के कारोबार से तगड़ी कमाई करते हैं। इसके अलावा वे कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी एसोसिएट के तौर पर भी जुड़े हुए हैं।
रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं और बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी। उनके परिवार की संपत्ति और नेटवर्थ को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता और उनके पति की कुल संपत्ति
चुनावी हलफनामे के अनुसार शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने अपनी और अपने परिवार की कुल नेटवर्थ 5.31 करोड़ रुपए बताई थी। इसमें उनके पास 1.26 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
वहीं उनके पति मनीष गुप्ता की संपत्ति पर नजर डालें, तो उनके पास 1.14 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
Delhi CM Rekha Gupta: कमाई के मामले में मनीष गुप्ता आगे
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता सालाना कमाई के मामले में उनसे काफी आगे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में रेखा गुप्ता की आय 6.92 लाख रुपए थी, जबकि मनीष गुप्ता की आय 97.33 लाख रुपए थ। ऐसे ही वित्त वर्ष 2022-23 में रेखा गुप्ता की आय 4.87 लाख रुपये थी और मनीष गुप्ता की आय 64.56 लाख रुपए थे।
बता दें कि मनीष गुप्ता का स्पेयर पार्ट्स का कारोबार काफी बड़ा है, जिससे उन्हें सालाना करोड़ों रुपये की कमाई होती है। इसके अलावा शेयर बाजार और इंश्योरेंस में भी उनका निवेश हैं।
रेखा गुप्ता के पास:
- 200 शेयर केशव सहकारी बैंक लिमिटेड
- 100 शेयर हिंदुस्तान समाचार लिमिटेड
- 5 इंश्योरेंस पॉलिसी
मनीष गुप्ता के पास:
- 200 शेयर केशव सहकारी बैंक लिमिटेड
- 11 इंश्योरेंस पॉलिसी
- NPS में 1.80 लाख रुपये का निवेश
दोनों मिलकर एलआईसी समेत अन्य इंश्योरेंस कंपनियों में 53.68 लाख रुपये का निवेश कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications