Delhi: केजरीवाल की बजट पर अहम बैठक आज, मंत्री आतिशी के साथ-साथ कई अधिकारी होंगे शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक अहम बैठक करने। ये बैठक बजट को लेकर होगी। इस बैठक में केजरीवाल कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ कई अधिकारी भी शामिल होंगे।

बजट को लेकर होने वाली इस अहम बैठक में सीएम केजरीवाल के अलावा वित्त मंत्री आतिशी और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद होंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर जाएंगे।

Arvind Kejriwal

आपको बता दें, केजरीवाल का ये गुजरात दौरा पहले तीन दिनों के लिए प्रस्तावित था। बजट से जुड़ी इस अहम मीटिंग के कारण अब यह दौरा दो दिन का ही होगा।

बता दें, अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा है, लेकिन वह एक बार भी पूछताछ में शामिल नहीं हुए। 3 जनवरी को भी उन्हें ईडी ने समन भेजा था, लेकिन वह उस दौरान भी पेश नहीं हुए।

यह भी देखें: Delhi News: सीबीआई की जांच पर मंत्री आतिशी का बयान, कहा- BJP आप को डराना चाहती है

सीएम केजरीवाल का कहना था कि बीजेपी उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है, इसलिए वह ईडी के जरिए उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है। उन्होंने ईडी को एक चिट्ठी भी लिखी थी जिसमें उन्होंने कुछ सवाल पूछा था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि वह (ईडी) इसका जवाब नहीं देना चाहती।

यह भी देखें: Delhi Weather: पहाड़ों से ज्यादा ठंडी दिल्ली? क्या कहा राजधानीवासियों ने? मौसम अपडेट भी जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+