Delhi News: सीबीआई की जांच पर मंत्री आतिशी का बयान, कहा- BJP आप को डराना चाहती है

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के चिकित्सालयों में उपयोग में आने वाली दवाओं की गुणवत्ता को लेकर हाल ही में LG ने सीबीआई जांच को मंजूरी दी है। वहीं इस विषय पर दिल्ली की AAP सरकार द्वारा भी BJP और LG पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। वहीं अब शिक्षा मंत्री आतिशी ने भी बीजेपी पर फर्जी आरोपों और झूठे केसों से दिल्ली सरकार की विश्व स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साजिश रचने का eआरोप लगाया है।

delhi news

गौरतलब है कि हाल ही में एलजी ने दिल्ली के अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं की CBI जांच को स्वीकृति दी है, जिस पर मंत्री आतिशी ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल के हेल्थकेयर मॉडल को रोकना है। जांच के माध्यम से भाजपा चाहती है कि अस्पताल के लोग काम करने से डरें, मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर परीक्षण लिखने से डरें, स्वास्थ्य विभाग के अफसर दवाइयां खरीदने से डरें। भारतीय जनता पार्टी के इन फर्जी जांचों से हर अफसर ओट डॉक्टर को डर लगेगा कि हमनें दवाइयां खरीद दी, टेस्ट के अनुबंध आगे बढ़ा दिए, तो झूठे आरोप लगाकर हमें जेल भेज दिया जाएगा।

मंत्री आतिशी ने कहा कि आजकल दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर रोज लगाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने आज तक किसी जांच से इंकार नहीं किया है। सीबीआई और ईडी को आप के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला है, यह जांच सबूत के लिए, नहीं बल्कि लोगों को डराने के लिए की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें Indore news: इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, दिल्ली में होगा सम्मानd

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+