Delhi Weather: पहाड़ों से ज्यादा ठंडी दिल्ली? क्या कहा राजधानीवासियों ने? मौसम अपडेट भी जानिए

IMD Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वो लोग जो दिसंबर में चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि अरे ठंड कहां हैं? वो ही लोग अब सर्दी के सितम से बहुत ज्यादा परेशान हैं।

IMD Delhi Weather

राजधानी और एनसीआर में इस वक्त 'कोल्ड वेव अलर्ट' है, घने कोहरे के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, बीते तीन दिनों के अंदर यहां पर पारा 7 से 8 डिग्री लुढ़क गया है।

लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि दिल्ली में ज्यादा ठंड है या फिर पहाड़ों पर, इस बारे में वनइंडिया ने दिल्लीवासी अभिषेक भट्ट से बात की।

दिल्ली में भयंकर ठंड है: दिल्लीवासी

परपड़गंज निवासी अभिषेक भट्ट ने कहा कि 'बीते तीन दिनों के अंदर दिल्ली में भयंकर ठंड देखने को मिली है। लगता है कि बर्फीली हवाएं हमें गला देंगी, अगर मजबूरी ना हों तो हम घर से बाहर ही ना निकलें।'

शिमला वालों को भी दिल्ली में लगी सर्दी

तो वहीं दूसरी ओर शिमला, जहां इस वक्त हाड़कंपाने वाली ठंड है, वहां की रहने वाली शीला पठानिया ने कहा कि 'सर्दी जोरों पर हैं इसमें कोई शक नहीं है। मैं दो दिन पहले दिल्ली से वापसी आई हूं, वहां भी बहुत ठंड थी, खैर हम शिमला में रहते हैं इसलिए हमें तो ठंड सहने की आदत है लेकिन दिल्ली में भी बहुत ज्यादा सर्दी है इसमें कोई दो राय नहीं है।'

IMD Delhi Weather

दिल्ली में इस वक्त 'कोल्ड डे'

तो ये हाल है दिल्ली का, आज दोपहर 12 बजे के तापमान की बात करें दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों में तापमान निम्नलिखित था।

  • लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस,
  • सीडीओ गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस
  • मयूर विहार में अधिकतम तापमान क्रमश: 11.5 डिग्री सेल्सियस
  • नोएडा में अधिकतम तापमान क्रमश: 11.9 डिग्री सेल्सियस

पहाड़ों का ये है हाल

  • शिमला का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस
  • मसूरी का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस
  • गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों में भी राहत नहीं

सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आपको इसका भयंकर रौंद्र रूप दिखाई देगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 'पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों के लोगों को और ज्यादा तंग करेंगी। यहां पर बारिश के भी आसार दिख रहे हैं, अगर बरसात होती है तो पारा और तेजी से गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+