Delhi Chunav 2025: दिल्ली में मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 57.78 फीसदी वोटिंग
Delhi Election 2025 Update in Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली चुनाव में शाम 6 बजे तक 57.78 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली चुनाव से जुड़े पल पल अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
नई दिल्ली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और कांस्टेबल पंकज ने कहा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और कांस्टेबल पंकज ने कहा, "लोकतंत्र के पन्नों में दिल्ली का यह चुनाव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा कि एक पुलिस वाला चुनाव लड़ रहा है... मैं दिल्ली में 40 सालों से हूं और मैं दिल्ली वालों की समस्याओं को भली-भांति जानता हूं... मेरा चुनाव चिन्ह जूता है और जूता एक ऐसा हथियार है जिसे देखकर भ्रष्टाचारी बहुत दूर भागता है।"
अच्छे स्कूल, अस्पताल के लिए करें वोट- संदीप पाठक
दिल्ली में जारी मतदान के बीच आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने दिल्ली की जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरा दिल्ली की जनता से निवेदन है की प्रजातंत्र को बचाने के लिए वोट करें। अच्छे स्कूल, अच्छे हॉस्पिटल और गुड गवर्नेंस के लिए बाहर आएं और मतदान करें।
दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप
ये तो हद हो गई। रिलीवर को कैसे अंदर नहीं जाने दोगे? अंदर वाले बूथ एजेंट को अगर टॉयलेट जाना है तो क्या उसे बंदी बनाकर रखोगे? उसकी जगह रिलीवर तो जाएगा। ये तो human rights violation है। आप बूथ एजेंट्स को बंदी बनाकर कैसे रख सकते हो?
दिल्ली चुनाव 2025 पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा
दिल्ली चुनाव 2025 पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "उन्होंने मुख्य मुद्दों से भटकाने की कोशिश की, वे दोनों (आप और भाजपा) एक-दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे, यह सच है। लोगों के मुद्दों को संबोधित करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। कांग्रेस ने दिल्ली में मेट्रो सहित विकास कार्य किए...कांग्रेस ने पिछले 15 वर्षों में दिल्ली का विकास किया...लोग चाहते हैं कि कांग्रेस दिल्ली का और विकास करे..."
व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा
व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "दिल्ली के लोगों के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हर व्यक्ति जो अपने मनचाहे बदलाव लाना चाहता है, उसके लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। वे अपना वोट उस पार्टी को दे सकते हैं जो अपने वादों को पूरा करती है। शीला जी दीक्षित की तरह, सभी ने देखा कि यह दिखावटी सरकार नहीं बल्कि हकीकत है। मैंने कई लोगों से मुलाकात की और महंगाई, बुनियादी ढांचे और परिवहन से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुना। अरविंद केजरीवाल ने कभी भी अपने वादों को पूरा नहीं किया...इस बार नतीजे उनके पक्ष में नहीं होने वाले हैं...मैं कहना चाहूंगा कि संदीप दीक्षित दिल्ली को एक बेहतर और सुरक्षित जगह बनाने में बहुत मदद करेंगे।"
हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा जीतेगी- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "दिल्ली में मतदान जारी है। मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। लोग आप और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हैं। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है, इसलिए आप को हटाना होगा और भाजपा को सत्ता में आना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा जीतेगी।
सीलमपुर मामले में आया दिल्ली पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस ने कहा, "सुबह करीब 11:50 बजे जाफराबाद के आर्यन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने AAP उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। तत्काल ही अतिरिक्त स्टाफ के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।"
सैनिक विहार में शिकायत पर आया जिला चुनाव कार्यालय का बयान
जिला चुनाव कार्यालय उत्तरी दिल्ली ने ट्वीट किया, "सैनिक विहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक मतदाता को एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने के लिए मजबूर करने की शिकायत के संदर्भ में शिकायत मिलने पर, फ्लाइंग स्क्वॉड (FST) को तुरंत उस स्थान पर भेजा गया। उस स्थान पर मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंटों ने पुष्टि की कि सभी मतदाता मतदान केंद्र पर स्वयं वोट डाल रहे हैं और यह वीडियो पूरी तरह से झूठा है..."
AAP नेता संजय सिंह ने कहा
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेताओं, लोगों को निशाना बनाते हुए गिरफ्तार किया जा रहा है... मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वे वाल्मीकि समाज से किस बात की दुश्मनी निकाल रहे हैं?... इस अपमान और गुंडागर्दी का बदला वाल्मीकि समाज के लोग अपने वोट की ताकत से लेंगे..."
'यह वीडियो पूरी तरह से झूठा है'
जिला चुनाव कार्यालय उत्तरी दिल्ली ने ट्वीट किया, "सैनिक विहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक मतदाता को एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने के लिए मजबूर करने की शिकायत के संदर्भ में शिकायत मिलने पर, फ्लाइंग स्क्वॉड (FST) को तुरंत उस स्थान पर भेजा गया। उस स्थान पर मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंटों ने पुष्टि की कि सभी मतदाता मतदान केंद्र पर स्वयं वोट डाल रहे हैं और यह वीडियो पूरी तरह से झूठा है।"
सीलमपुर में सबसे ज्यादा तो चांदनी चौक में सबसे कम वोटिंग
Delhi Election Voting: दिल्ली में अब तक 33.31% मतदान, सीलमपुर में सबसे ज्यादा तो चांदनी चौक में सबसे कम वोटिंग
लोग भ्रष्ट सरकार के खिलाफ वोट कर रहे-वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में बदलाव की लहर है। लोग भ्रष्ट सरकार के खिलाफ वोट कर रहे हैं। अब यह 'आप-दा' - 'फर्जी' सरकार इस हद तक पहुंच गई है कि वह फर्जी मतदान की सुविधा दे रही है। हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में लोग फर्जी वोट डालते पकड़े गए हैं। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे उनकी (आप) चालों से सावधान रहें और बड़ी संख्या में मतदान करके प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत और विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करें।"
अरविंद केजरीवाल ने कहा- जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है। जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी।"
माता पिता के साथ वोट डालने पहुंचे केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ लेडी वोट डालने पहुंचे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है।
READ MORE
More From
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications