Delhi Chunav 2025: संदीप दीक्षित ने किया मतदान, वोट डालने की अपील, AAP-BJP पर लगाए पैसे बांटने के आरोप
Delhi Chunav 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन देखी जा सकती है। इस बीच, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अपना वोट डाला। मतदान के बाद संदीप दीक्षित ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। साथ ही, भाजपा और आम आदमी पार्टी पर पैसे देने के गंभीर आरोप भी लगाए।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर कोई वोट करें और उसे वोट दे जो उनके हिसाब से उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। मैं लोगों से कहूंगा कि विकास के लिए, अच्छी दिल्ली के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। आशा करूंगा कि सभी लोग निकलेंगे और मतदान करेंगे।

इतना ही नहीं, संदीप दीक्षित ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं आपको 2-3 दिनों से कह रहा हूं कि पैसा नहीं बांटा जा रहा है। भाजपा और आप दोनों इसे बांट रहे हैं...मैं निराश हूं कि दोनों पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए वोट खरीदने के प्रयास में पैसा बांट रही हैं।'
वहीं, दिल्ली की दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित ने कहा कि यह मेरी मां का क्षेत्र था। वे 15 साल तक नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं। इसलिए हमारे बीच बहुत करीबी संबंध हैं। उन्होंने बहुत काम किया। अब जब मैं 10-12 साल बाद फिर से वहां गई तो मैंने देखा कि वहां बहुत सारी समस्याएं हैं और मुझे बहुत दुख हुआ।
अगर मेरी मां जिंदा होतीं तो उन्हें भी बहुत दुख होता। अच्छा लगा कि हमने डोर-टू-डोर कैंपेन किया। जैसे ही उन्हें पता चला कि हम शीला दीक्षित के परिवार से हैं, उन्होंने हमारे लिए अपने दरवाजे और दिल खोल दिए। शीला दीक्षित ने हर किसी के जीवन को छुआ...लोगों ने हमें खूब आशीर्वाद दिया।
हमारा प्रचार कोई हाई-प्रोफाइल नहीं था, यह जमीनी स्तर पर था...एनडीएमसी क्षेत्र यहां का मुख्य क्षेत्र है, सबसे महंगा...पूर्व मुख्यमंत्री यहां के मौजूदा विधायक हैं, उनके बाद भी यहां की स्थिति इतनी खराब है। यह देखकर बहुत दुख हुआ। मैं क्षेत्र के लोगों से आग्रह करती हूं कि वे शीला जी की दिल्ली को फिर से बनाएं और संदीप को आशीर्वाद दें।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: बिना वोटर आईडी के भी डाल सकते हैं वोट, जानिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत












Click it and Unblock the Notifications