Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट? मोबाइल में जरूर रखें QMS App, आएगा बेहद काम
Delhi Election 2025, QMS App: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 5 फरवरी 2025 को मतदान है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मतदाताओं की सुविधा के लिए कई प्रकार के प्रबंध किए हैं, ताकि वे बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें।

इस बार चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव 2025 में एक नई पहल की है, जिसके तहत एक विशेष ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप का नाम- QMS ऐप। इस ऐप के माध्यम से मतदाता आसानी से अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य सुविधाएं इस ऐप पर उपलब्ध हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे QMS ऐप दिल्ली चुनाव में आपकी मदद करेगा?
QMS ऐप के बारे में जानकारी
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने QMS ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप का उद्देश्य दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को पारदर्शी और सुगम बनाना है। ऐप के जरिए वोटर अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर कतार की लंबाई और वहां पहुंचने के रास्ते की जानकारी ले सकते हैं। यह ऐप लाइव मतदान की सुविधा प्रदान करता है, जिससे मतदाता वास्तविक समय में कतार की स्थिति के बारे में जान सकते हैं। इसके जरिए मतदाता यह भी देख सकते हैं कि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में कितने समय का इंतजार करना पड़ेगा।
QMS ऐप के फायदे
इस ऐप के जरिए वोटर्स को कई फायदे होंगे। सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब वे मतदान केंद्र तक जाने से पहले यह जान पाएंगे कि वहां कितनी लंबी कतार है। इससे वे समय का सही उपयोग कर पाएंगे और लंबी कतार से बचने के लिए अन्य काम निपटाकर मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, इस ऐप में नेविगेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मतदाता बिना किसी से रास्ता पूछे आसानी से मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
QMS ऐप को कैसे करें डाउनलोड?
चुनाव आयोग ने इस ऐप को खासतौर पर एंड्रॉयड मोबाइल और लैपटॉप के लिए उपलब्ध कराया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ऐप में कोई व्यक्तिगत डेटा नहीं लिया जाता और न ही थर्ड पार्टी के साथ डेटा शेयर किया जाता है, जिससे मतदाताओं का निजी डेटा सुरक्षित रहता है।
कैसे करेगा QMS ऐप चुनाव प्रक्रिया को सरल?
चुनाव आयोग का मानना है कि इस ऐप की मदद से मतदान प्रक्रिया को बहुत हद तक सरल बनाया जा सकेगा। अब मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लंबी कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें पहले से यह जानकारी मिल जाएगी कि कतार कितनी लंबी है और कितने समय का इंतजार करना होगा। इसके अलावा, ऐप से मतदान केंद्र का रास्ता जानने के बाद किसी भी मतदाता को रास्ता पूछने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, जो मतदान के अनुभव को और भी सरल और प्रभावी बनाएगा।
QMS ऐप के वो फीचर, जो दिल्ली चुनाव को बनाएंगे सरल (QMS APP FAQs in Hindi)
- लाइव मतदान अपडेट: ऐप वोटरों को मतदान केंद्र पर कतार की लाइव स्थिति दिखाती है, जिससे वे जान सकते हैं कि उन्हें कितने समय का इंतजार करना होगा।
- कतार की लंबाई की जानकारी: वोटर इस ऐप के माध्यम से यह देख सकते हैं कि किसी मतदान केंद्र पर कतार कितनी लंबी है, जिससे वे अपनी योजना बना सकते हैं और समय बचा सकते हैं।
- नेविगेशन सुविधा: ऐप में एक नेविगेशन फीचर है, जो मतदान केंद्र तक पहुंचने का रास्ता सही-सही बताता है, ताकि मतदाता किसी से रास्ता पूछने की आवश्यकता महसूस न करें।
- कोई डेटा कलेक्शन नहीं: यह ऐप किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत डेटा एकत्र नहीं करती है और न ही किसी थर्ड पार्टी के साथ डेटा शेयर करती है, जिससे मतदाताओं की गोपनीयता बनी रहती है।
- मुफ्त डाउनलोड: QMS ऐप को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है, जो एंड्रॉयड मोबाइल और लैपटॉप पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications