Delhi Chunav 2025: नई दिल्ली सीट पर 54.27 प्रतिशत मतदान, क्या जीत पाएंगे अरविंद केजरीवाल?
New Delhi Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे चर्चित VIP सीट नई दिल्ली पर आज 5 फरवरी बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान हुआ है। 8 फरवरी को नई दिल्ली सीट का चुनाव परिणाम आएगा।
दिल्ली चुनाव 2025 के मतदान का पल-पल का अपडेट
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। नई दिल्ली सीट पर 54.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। नई दिल्ली सीट पर 30.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। नई दिल्ली सीट पर 17.56 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। नई दिल्ली सीट पर 6.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में किस सीट पर कितना मतदान?
आदर्श नगर: 53.80%
अंबेडकर नगर: 56.98%
बाबरपुर: 63.64%
बदरपुर: 54.51%
बादली: 60.88%
बल्लीमारन: 59.56%
बवाना: 57.51%
बिजवासन: 58.00%
बुराड़ी: 56.16%
चांदनी चौक: 52.76%
छत्तरपुर: 60.53%
दिल्ली कैंट: 57.00%
देवली: 56.58%
द्वारका: 59.39%
गांधी नगर: 58.41%
घोण्डा: 58.23%
गोकलपुर: 65.04%
ग्रेटर कैलाश: 52.00%
हरी नगर: 57.92%
जनकपुरी: 59.28%
जंगपुरा: 55.23%
कालकाजी: 51.81%
करावल नगर: 62.74%
करोल बाग: 47.40%
कस्तूरबा नगर: 51.70%
किरारी: 60.19%
कोंडली: 59.89%
कृष्णा नगर: 59.50%
लक्ष्मी नगर: 57.37%
मादीपुर: 58.13%
मालवीय नगर: 52.07%
मंगोल पूरी: 61.48%
मटिया महल: 61.40%
मतिअला: 58.38%
मेहरौली: 50.59%
मॉडल टाउन: 51.29%
मोती नगर: 55.21%
मुंदका: 57.53%
मुस्तफाबाद: 66.68%
नजफगढ़: 61.48%
नांगलोई जाट: 56.20%
नरेला: 60.00%
नई दिल्ली: 54.27%
ओखला: 52.77%
पालम: 60.05%
पटेल नगर: 54.63%
पटपड़गंज: 57.74%
आर के पुरम: 51.81%
राजिंदर नगर: 57.88%
राजौरी गार्डन: 58.96%
रिठाला: 55.59%
रोहिणी: 60.22%
रोहतास नगर: 62.40%
सदर बाजार: 57.06%
संगम विहार: 57.41%
सीलमपुर: 66.41%
सीमापुरी: 62.47%
शहादरा: 60.40%
शकूर बस्ती: 59.21%
शालीमार बाग: 55.24%
सुल्तानपुर माजरा: 57.35%
तिलक नगर: 56.65%
तिमारपुर: 53.29%
त्री नगर: 59.68%
त्रिलोकपुरी: 61.09%
तुगलकाबाद: 53.00%
उत्तम नगर: 59.30%
विकासपुरी: 56.95%
विश्वास नगर: 57.60%
वाजीपुर: 52.54
नई दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने डाला वोट
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल ने लिखा-ईमानदारी को जिताना है
मतदान के दिन अरविंद केजरीवाल ने पत्नी संग हनुमान मंदिर में दर्शन किए। फिर नई दिल्ली सीट से आप उम्मीदवार व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिल्ली के मतदाताओं से कहा कि '' प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है। आज हमें झूठ, नफ़रत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Chunav 2025 Voting) के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कुल 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जो इस बार सभी सीटों में सबसे अधिक हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित प्रमुख उम्मीदवार हैं।
यह भीपढ़ें- Delhi Chunav Voting: दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर चुनेंगे 70 MLA, कड़ी सुरक्षा में EVM, 132 प्रत्याशी दागी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की खास बात यह है कि इस सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार मुख्यमंत्री बैकग्राउंड से हैं। कांग्रेस के संदीप दीक्षित की मां शीला दीक्षित, भाजपा के प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा, और आप के अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इन सभी नेताओं के साथ चुनावी मैदान में इस सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट का इतिहास (New Delhi Assembly seat History )
नई दिल्ली विधानसभा सीट का इतिहास दिल्ली की राजनीति में अहम स्थान रखता है। यह सीट 1993 में अस्तित्व में आई थी और दिल्ली के सरकारी दफ्तरों, राजपथ और उच्च वर्गीय रिहायशी इलाकों से घिरी है। इस सीट पर अब तक कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है।
इस सीट पर 1993 में पहली बार हुए चुनाव में भाजपा के कीर्ति आजाद ने जीत दर्ज की थी, जबकि 1998 में कांग्रेस की शीला दीक्षित ने यह सीट अपने नाम की। इसके बाद शीला दीक्षित ने लगातार 2003 और 2008 में जीत हासिल की और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराकर यह सीट जीती और तब से यह सीट आम आदमी पार्टी का गढ़ बन गई है।
नई दिल्ली सीट चुनाव परिणाम 2025 (New Delhi seat election result 2025)
नई दिल्ली विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह दिल्ली के सबसे प्रभावशाली इलाकों का प्रतिनिधित्व करती है। यहां के चुनाव परिणाम हमेशा दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर असर डालते हैं और यह सीट मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं के लिए महत्वपूर्ण रही है।
New Delhi seat Polling 2025: नई दिल्ली सीट पर वोटिंग पैटर्न
1990 के दशक में इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होता था, लेकिन 2013 के बाद आम आदमी पार्टी ने यहां मजबूत पकड़ बना ली है। शहरी, शिक्षित और उच्च वर्गीय मतदाताओं की बड़ी संख्या के कारण यह सीट दिल्ली के चुनावों में हमेशा सुर्खियों में रहती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications