Delhi Chunav 2025: केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ चुकीं नुपूर शर्मा की होगी एंट्री? क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान होगा, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। अब तक दिल्ली में बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस बीच भाजपा की विवादित नेत्री नुपूर शर्मा के चुनावी दंगल में एंट्री के कयास लगना शुरू हो गए।
बीजेपी अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में जुटी है। पार्टी के लिए यह चुनाव अहम है, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रभाव पिछले कुछ 10 सालों से मजबूत रहा है। ऐसे में भाजपा को प्रभावशाली और लोकप्रिय चेहरों की जरूरत है, जो पार्टी के पक्ष में जनमत को मोड़ सकें। इसी को लेकर कयास लगाएं जा रहे हैं कि पार्टी नुपूर शर्मा को चुनाव लड़ा सकती है।

Delhi Chunav 2025: केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं नुपूर शर्मा
नुपूर शर्मा, जो 2015 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की उम्मीदवार थीं। एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि वो उस चुनाव में 31 हजार से ज्यादा वोटों से हार गईं थी, लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता और पार्टी में उनकी भूमिका अहम रही है। उनकी तेज-तर्रार भाषण शैली और युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 'चुनाव के लिए मेरे बूढ़े पिता को गाली देने लगे', बिधूड़ी के विवादित बयान पर कैमरे के सामने रोने लगीं CM आतिशी
भाजपा के पास दिल्ली में कई प्रमुख चेहरे हैं, जिनमें स्मृति ईरानी, बंसुरी स्वराज और मनोज तिवारी शामिल हैं। इनमें से हर एक की अपनी खास पहचान और समर्थक वर्ग है। स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ है, जबकि मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्म उद्योग में लोकप्रियता और पूर्वांचली समुदाय में प्रभाव है। बंसुरी स्वराज, सुषमा स्वराज की बेटी, युवा और शिक्षित वर्ग में अपनी पहचान बना रही हैं।
ऐसे में नुपूर शर्मा की उम्मीदवारी पर विचार करते समय भाजपा को उनके पिछले चुनावी प्रदर्शन, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, और पार्टी के भीतर उनकी स्थिति का मूल्यांकन करना होगा। हालांकि उनका विवादों से भी नाता रहा है, जिसके चलते उनको पार्टी के कड़े रुख का सामना करना पड़ा, लेकिन अब देखना होगा कि मौजूदा वक्त में पार्टी उनको लेकर क्या फैसला करती है?
ये भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri: क्या रमेश बिधूड़ी से उम्मीदवारी छीन लेगी भाजपा? सीएम आतिशी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Delhi Chunav 2025: एक बड़ी वजह ये भी है
दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और सीएम आतिशी पर की गई टिप्पणी के बाद कालकाजी बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को लेकर भी पार्टी कोई ठोस कदम उठा सकती है। खबरों की मानें तो कालकाजी से रमेश बिधूड़ी से उम्मीदवारी छीन सकती है। और पार्टी यहां नुपूर शर्मा को मौका दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो जिसके बाद यहां तीनों दल यानी आप, कांग्रेस और बीजेपी से महिला उम्मीदवार चुनाव में होगी। मालूम हो कि आप से यहां आतिशी और कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications