Delhi Chunav 2025: AAP के 2100-कांग्रेस के 2500 रुपए के वादे के बाद क्या होगा BJP का दांव? टिकी सबकी निगाहें
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जिसके नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। इसे पहले सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी। लेकिन अभी तक बीजेपी की ओर से किसी तरह की कोई चुनावी वादा नहीं किया गया।
चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार फिर से सत्ता में आएगी तो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए मासिक मानदेय 1000 से बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा। ऐसे ही एक दिन पहले यानी 06 जनवरी को कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी' योजना का ऐलान किया। इस बीच अब सबकी निगाहें BJP के दांव पर है।

Delhi Chunav 2025: बीजेपी का ऐलान करना बाकी
हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपनी किसी योजना की घोषणा नहीं की है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी भी इसी तरह का रास्ता अपना सकती हैं। हालांकि अभी यह बहस का विषय है कि भगवा पार्टी हर महीने कितनी राशि देने का वादा करने की तैयारी कर रही है।
दिल्ली भाजपा नेता के हवाले से छपि न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी 2500 रुपए मासिक भत्ते पर विचार कर रही है। हालांकि, वे इसे संभावित वित्तीय चुनौतियों के मद्देनजर तौल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: 'प्यारी दीदी योजना', कांग्रेस, AAP,BJP शासित 7 राज्यों में महिलाओं को कहां मिला धोखा?
Delhi Chunav 2025: रैली में पीएम मोदी कर चुके इशारा
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी में एक रैली के दौरान महिलाओं के लिए भविष्य के लाभों का संकेत दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य दिल्ली में महिलाओं के लिए घरेलू प्रबंधन को आसान बनाना है। मोदी ने बेटियों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसरों में सुधार और निवासियों के लिए बचत बढ़ाने पर भी जोर दिया।
भाजपा के सूत्रों का दावा है कि आप ने शुरू में 1,000 रुपये भत्ते की योजना बनाई थी, लेकिन भाजपा के इरादों को जानने के बाद इसे बढ़ाकर 2,100 रुपए कर दिया। आप के अचानक की गई घोषणा ने कथित तौर पर पार्टी और सरकार दोनों को चौंका दिया। नतीजतन दिल्ली के महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभागों ने इस योजना को "अस्तित्वहीन" बताते हुए नोटिस जारी किए।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली में BJP के 5 बड़े दांव, AAP कैसे करेगी इनका मुकाबला?
कई राज्यों में फायदेमंद रही ऐसी योजनाएं
बता दें किवित्तीय सहायता योजनाओं ने विभिन्न राज्यों के चुनावों को काफी प्रभावित किया है। 2021 में पश्चिम बंगाल के 'लक्ष्मी भंडार' से लेकर 2024 में महाराष्ट्र के 'लड़की बहिन' तक, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे क्षेत्रों में भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी जैसी पार्टियों के लिए ऐसी पहल महत्वपूर्ण रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications