Ramesh Bidhuri: क्या रमेश बिधूड़ी से उम्मीदवारी छीन लेगी भाजपा? सीएम आतिशी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी जमकर चर्चा में हैं। भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के तुरंत बाद रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी कि भाजपा विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है।
पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और अब दिल्ली चुनाव के पहले आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी ने भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भाजपा डैमेज कंट्रोल के लिए रमेश बिधूड़ी की कालकाजी सीट से उम्मीदवारी छीन लेगी?

सूत्रों के अनुसार रमेश बिधूड़ी के आतिशी पर की गई टिप्पणी पर असहज महसूस कर रही भाजपा मंथन कर रही है और रमेश की उम्मीदवारी को लेकर कोइ बड़ा फैसला सुना सकती है।
क्या रमेश बिधूड़ी से उम्मीदवारी छीन लेगी भाजपा?
इंडियन एक्सप्रेस में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट के अनुसार रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद अब तक भाजपा की तीन संगठनात्मक बैठकें हो चुकी है। जिसमें साउथ दिल्ली के भाजपा के दिग्गज नेता और दो बार लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक रह चुके रमेश बिधूड़ी को कालाकाजी सीट की जगह किसी और सीट पर शिफ्ट किए जाने या उम्मीदवारी रद्द करने" की संभावना पर पार्टी में मंथन किया गया।
रमेश बिधूड़ी की जमकर लगाई गई फटकार
भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने न केवल आतिशी के खिलाफ, बल्कि प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी पर रमेश बिधूड़ी की जमकर फटकार लगाई है।
फिर भाजपा किसे कालकाजी सीट से उम्मीदवार?
भाजपा सूत्रों के अनुसार रमेश बिधूड़ी की जगह भाजपा दिल्ली की कालकाजी सीट से आतिशी के खिलाफ किसी महिला उम्मीदवार को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। याद रहे कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी से सीएम आतिशी चुनाव लड़ रही हैं और कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से अलका लांबा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।
रमेश बिधूड़ी ने आतिशी पर क्या थी टिप्पणी?
बता दें रमेश बिधूड़ी ने रविवार को बयान दिल्जी सीएम आतिशी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था आतिशी ने अपना बाप ही बदल लिया। इसके साथ ही उन्होंने आतिशी के पिता को अफजल गुरु का समर्थक बताया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई। वहीं आतिशी रमेश के इस बयान पर रो पड़ी और उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए मेरे बूढ़े पिता को भाजपा के नेता गाली देने लगे हैं।
रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर क्या की थी टिप्पणी
कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवार घोषित किया था। इसके एक दिन बाद रविवार को बिधूड़ी ने कहा आतिशी ही नहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी भद्दा बयान दिया था। बिधूड़ी ने कहा था "जैसे हमने ओखला और संगम विहार में सड़कों में सुधार किया, हम कालकाजी में सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जितनी चिकनी बना देंगे।"









Click it and Unblock the Notifications