'चुनाव के लिए मेरे बूढ़े पिता को गाली देने लगे', बिधूड़ी के विवादित बयान पर कैमरे के सामने रोने लगीं CM आतिशी
Atishi Marlena Cry: दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को राजनीति गरमा गई है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार (06 फरवरी) को भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अपने पिता पर दिए विवादित बयान को लेकर सीएम आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैमरे के सामने ही रोने लगीं।
Recommended Video
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं रमेश बिधूड़ी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे। उन्होंने दिल्ली के हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया है। आज वो 80 साल के हैं और बीमार हैं, बिना सहारे चल नहीं पाते हैं और चुनाव के लिए आप मेरे बूढ़े पिता को गाली देने पर उतर आए हैं।''

AAP बोली- रमेश बिधूड़ी ने आतिशी और उनके पिता को गालियां देकर अपमान किया है
आम आदमी पार्टी ने आतिशी के भावुक होने का वीडियो शेयर किया है। आप ने लिखा है, ''दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी जी के ये आंसू BJP वालों को भारी पड़ेंगे। BJP के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने आतिशी जी और उनके पिताजी को गालियां देकर दिल्ली की जनता का अपमान किया है। बिधूड़ी जी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, वह आतिशी जी के बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर क्यों वोट मांग रहे हैं।''
आतिशी ने कहा- BJP नागरिकों से वोट के अधिकार को छीन रही
आतिशी ने कहा, ''भाजपा नागरिकों से वोट के अधिकार को छीन रही है। नई दिल्ली विधानसभा में बीजेपी बहुत बड़ा चुनावी घोटाला कर रही है। बीजेपी ने हजारों लोगों के वोट गलत तरीके से कटवाने और गलत तरीके से जुड़वाने की एप्लीकेशन दी है।''
आतिशी ने कहा, '' नई दिल्ली विधानसभा में 15 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच 10,000 से ज़्यादा वोट बनवाने की एप्लीकेशन आई है। इससे साफ है कि नई दिल्ली विधानसभा में एक बहुत बड़े स्तर पर चुनावी घोटाला किया जा रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications