दिल्ली: चांदनी चौक बाजार में लगी भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक
दिल्ली: चांदनी चौक बाजार में लगी भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक
नई दिल्ली, 06 जनवरी: दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में गुरुवार (06 जनवरी) तड़के भीषण आग लग गई है। इस भीषण आग में चांदनी चौक बाजार की 60 दुकानें और स्टॉल जलकर खाक हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लाल किले के सामने स्थित लाजपत राय बाजार में आग सुबह करीब 4.45 बजे लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं।
Recommended Video

चांदनी चौक बाजार में लगी आग, सामने आया भयानक वीडियो
घटनास्थल की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक थी। आग की लपटें लंबी-चौड़ी दुकानों को जलाकर देखते ही देखते खाक कर गई। दमकलकर्मी और स्थानीय निवासी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगातार लगे हुए हैं।
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) का कहना है कि लाजपत राय मार्केट में आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां भेजी गई हैं।

चांदनी चौक में 105 खोखों जलकर राख: दिल्ली फायर सर्विस
दिल्ली फायर सर्विस के असिस्टेंट डिवीजनल अधिकारी राजेश शुक्ला ने एएनआई को बताया कि कुल 105 खोखों में आग लगी है। जिस इलाके में आग लगी है, वो तह बाजारी कहलाता है। लोग बता रहे हैं कि इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की वजह से आग लगी। इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। आग बुझ गई है और कूलिंग का काम जारी है।

दमकल कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बाद में और गाड़ियां भेजी गई थी। संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल अधिकारियों की सहायता के लिए वरिष्ठ पुलिस कर्मियों की एक टीम भी मौके पर भेजी गई थी। बचाव अभियान के लिए सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज एम्बुलेंस को भी बुलाया गया था।

आग पर सुबह 8 बजे पा लिया गया था काबू
दमकल अधिकारी ने कहा, सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है और संपत्ति के नुकसान का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications