'पिछली सरकार ने विज्ञापन में उड़ाए करोड़ों', विधानसभा में CAG रिपोर्ट में बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता
Delhi CM Rekha Gupta CAG Reports: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार के कार्यकाल को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को विधानसभा के पटल पर रखा गया और पिछले डेढ़ साल में 19 CAG रिपोर्टें सदन में पेश की गई हैं। इन रिपोर्टों में वित्तीय और प्रक्रियागत अनियमितताओं का जिक्र है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार इन रिपोर्टों के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में योजनाओं का प्रचार तो खूब हुआ, लेकिन कई परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं।

डेढ़ साल में 19 CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को विधानसभा के पटल पर रखा गया। पिछले डेढ़ वर्ष में कुल 19 रिपोर्टें सदन में पेश की गई हैं। इन रिपोर्टों पर नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। लोक लेखा समिति यानी PAC भी इन रिपोर्टों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पर्यटन को मिलेगा आध्यात्मिक ट्विस्ट! क्या है CM रेखा गुप्ता का 'Reflection of India' प्लान
CAG रिपोर्टों में अनियमितताओं का जिक्र
रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है। इसकी रिपोर्टें सार्वजनिक धन के इस्तेमाल और सरकारी प्रक्रियाओं का तथ्यात्मक आकलन करती हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, रिपोर्टों में पिछली सरकार के कार्यकाल से जुड़े कई विभागों और योजनाओं में वित्तीय तथा प्रक्रियागत अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है।
पिछली सरकार पर प्रशासनिक जवाबदेही की कमी का आरोप
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर प्रशासनिक जवाबदेही की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कई मामलों में अनियमितताएं सामने आईं और जनहित से जुड़े काम अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सके। मौजूदा सरकार का दावा है कि वह व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने पर काम कर रही है।
सिर्फ प्रचार नहीं, जमीन पर काम का दावा
रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान कई योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, लेकिन उनका अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आया। कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी समय पर पूरी नहीं हो सकीं। वर्तमान सरकार का जोर योजनाओं की घोषणा के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने और उनका वास्तविक लाभ दिल्ली की जनता तक पहुंचाने पर है।
ये भी पढ़ें: कच्छा-बनियान में काम निपटा रहे थे AAP विधायक! Video देख भड़कीं CM रेखा,बोलीं- 'कम से कम कपड़े तो पहन लेते'
पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उनका कहना है कि जनता ने सुशासन और विकास के पक्ष में विश्वास जताया है। सरकार जनता से किए गए संकल्पों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और सार्वजनिक धन का इस्तेमाल परिणामोन्मुखी विकास कार्यों में सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Click it and Unblock the Notifications
