कच्छा-बनियान में काम निपटा रहे थे AAP विधायक! Video देख भड़कीं CM रेखा,बोलीं- 'कम से कम कपड़े तो पहन लेते'

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के किराड़ी विधायक अनिल झा वत्स का एक वायरल वीडियो बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया। वीडियो में विधायक बनियान और शॉर्ट्स पहने कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने लोग खड़े हैं और वह सरकारी योजना से जुड़े कागजों पर दस्तखत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक पर जमकर निशाना साधा और इसे शर्मनाक बताया।

वायरल वीडियो में अनिल झा वत्स कुर्सी पर पालथी मारकर बैठे नजर आते हैं। उन्होंने बनियान और शॉर्ट्स पहन रखी है। उनकी टेबल के सामने कई लोग खड़े हैं। इनमें महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उस समय का है, जब विधायक अपने क्षेत्र की महिलाओं से जुड़े सरकारी आवेदन फॉर्म पर दस्तखत कर रहे थे। ये आवेदन आर्थिक मदद वाली योजना से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में विधायक के पहनावे और व्यवहार पर सवाल उठाया।

AAP MLA Anil Jha Vats viral video In Vest and shorts CM Rekha Gupta says kapde to pehen lete

CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'कम से कम कपड़े तो सही पहन लेते'

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता अपने काम के लिए विधायक के पास आती है। ऐसे में जनप्रतिनिधि से कम से कम मर्यादित व्यवहार और उचित पहनावे की उम्मीद की जाती है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "जब महिलाएं अपने जरूरी कागजों पर काम कराने आपके पास आती हैं, तब आपको कम से कम ठीक तरीके से कपड़े पहनकर उनके सामने बैठना चाहिए। इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है।"

रेखा गुप्ता ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए अनिल झा वत्स की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग भी उठाई।

सीएम रेखा गुप्ता ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मांग की है कि अनिल झा वत्स का यह आचरण बर्दाश्त के बाहर है और उनकी विधानसभा सदस्यता तुरंत रद्द की जानी चाहिए। इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक पर सदन के अंदर अश्लील इशारे करने के भी आरोप लगाए।

विधायक अनिल झा वत्स की सफाई और सरकार पर पलटवार

दूसरी तरफ आप विधायक अनिल झा वत्स ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की बात का जवाब देते हुए खुला चैलेंज दे दिया।

अनिल झा ने कहा,

"अगर मैंने सदन में कोई भी गलत या अश्लील इशारा किया है, तो सीएम उसका वीडियो सबूत सबके सामने लाएं। असल में सरकार के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वे इस तरह के झूठे आरोप लगाकर असली मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं।"

किस काम के लिए लगी थी कतार?

वायरल क्लिप के समय विधायक अपने क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक मदद देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना के फॉर्म साइन कर रहे थे। दिल्ली लक्ष्मी योजना 1 अगस्त से लागू हुई इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की मदद दी जाती है।

शुरू होने के हफ्ते भर के अंदर ही 5.14 लाख से ज्यादा महिलाओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और 2.18 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार ने जो नियम तय किए हैं, उसकी वजह से बहुत सी गरीब महिलाएं इस योजना के लाभ से बाहर छूट रही हैं।

महिलाओं की योजनाओं पर सीएम रेखा का आश्वासन

सदन में हंगामे के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने साफ किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही उज्ज्वला, मुद्रा, सुकन्या समृद्धि, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और पीएम आवास योजना का जिक्र किया।

राज्य स्तर पर दिल्ली लक्ष्मी योजना, पिंक कार्ड, अन्नमोल योजना, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर और छात्राओं के लिए विद्या वाहिनी योजना (साइकिल वितरण) चलाई जा रही हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विद्या वाहिनी योजना का मकसद बेटियों को पढ़ाई के लिए बढ़ावा देना और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। लेकिन फिलहाल यह पूरा मुद्दा विधायक के पहनावे और दोनों पक्षों की बयानबाजी के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+