दिल्ली पर्यटन को मिलेगा आध्यात्मिक ट्विस्ट! क्या है CM रेखा गुप्ता का ‘Reflection of India' प्लान

Delhi Spiritual Tourism Plan: दिल्ली को अब सिर्फ देश की राजधानी या दूसरे शहरों तक जाने का रास्ता नहीं, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के तौर पर पेश करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को 'Spiritual and Heritage Tourism Conclave 2026' में सरकार की इसी सोच का खुलासा किया। उन्होंने दिल्ली को 'Reflection of India' यानी भारत की झलक के तौर पर दुनिया के सामने रखने की बात कही।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले कई लोग दिल्ली में रुकते जरूर हैं, लेकिन अक्सर इसे अपनी अंतिम पर्यटन मंजिल नहीं मानते। सरकार अब इस सोच को बदलना चाहती है। रेखा गुप्ता के मुताबिक, दिल्ली में देश के लगभग हर हिस्से की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली की झलक मिलती है। यही वजह है कि राजधानी को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए ज्यादा मजबूती से पेश किया जा सकता है।

Delhi CM Rekha Gupta unveils reflection of India plan to boost spiritual tourism

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा

"हमारी सरकार दिल्ली को देश और दुनिया के सामने एक अलग पहचान के साथ पेश करना चाहती है। दिल्ली को सिर्फ रास्ते में पड़ने वाली जगह नहीं, बल्कि ऐसा शहर बनाना है जहां लोग भारत की पूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तस्वीर महसूस कर सकें।"

हर राज्य की संस्कृति दिल्ली में दिखती है?

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की खासियत बताते हुए कहा कि राजधानी में देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोग रहते हैं। यहां अलग-अलग भाषाएं, खान-पान, परंपराएं और त्योहार एक साथ देखने को मिलते हैं। उन्होंने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और असम जैसे राज्यों का उदाहरण दिया। उनका कहना था कि इन इलाकों के त्योहार और परंपराएं दिल्ली में भी पूरे उत्साह से मनाई जाती हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा,

"दिल्ली की खूबसूरती यही है कि यहां देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग साथ रहते हैं। लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं, अलग-अलग तरह का खाना खाते हैं और मिल-जुलकर रहते हैं।"

इतिहास के साथ संस्कृति भी दिखाएगी सरकार

सरकार का फोकस सिर्फ दिल्ली की पुरानी इमारतों, स्मारकों और इतिहास तक सीमित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि दिल्ली के आध्यात्मिक माहौल और धार्मिक विरासत को भी पर्यटन की कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा, "हम चाहते हैं कि देश और दुनिया से लोग दिल्ली आएं और यहां की खूबसूरती को करीब से महसूस करें। दिल्ली की पहचान सिर्फ उसके इतिहास से नहीं है। इसकी अपनी एक आध्यात्मिक ऊर्जा और अलग माहौल भी है।" यानी 'Reflection of India' प्लान के जरिए दिल्ली की पहचान को एक ऐसे पर्यटन केंद्र के तौर पर आगे बढ़ाने की कोशिश है, जहां इतिहास, संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिकता एक साथ नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+