'बुलडोजर को मेरे ऊपर से होकर गुजरना पड़ेगा', जहांगीरपुरी में JCB के सामने खड़ी हुईं CPM नेता वृंदा करात, VIDEO
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), पीडब्ल्यूडी और पुलिस द्वारा एक संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई को रुकवाते हुए यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश दिए। इसके बावजूद अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलता रहै। इस कार्रवाई को रोकने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी की नेता वृंदा करात कार्यकर्ताओं के साथ जहांगीरपुरी पहुंचीं और बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं।
Recommended Video

'बुलडोजर को मेरे ऊपर से होकर गुजरना पड़ेगा'
वृंदा करात ने कहा, '' बुलडोजर को मेरे ऊपर से होकर गुजरना पड़ेगा। हम गरीबों के घरों और दुकानों को ऐसे नहीं गिराने देंगे।'' उन्होंने बुल्डोजर के आगे खड़े होकर एनडीएमसी और पीडब्ल्यूडी के अफसरों और उनकी कार्रवाई का भारी विरोध किया। हालांकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो भी कार्रवाई हो रही है, वह कानून के मुताबिक ही हो रही है।

रोकी गई एमसीडी की कार्रवाई
बता दें, बुलडोजर की कार्रवाई को रोकने के लिए सीपीआईएम नेता वृंदा करात खुद मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र पाठक से बात की गई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब इलाके में कोई बुलडोजर नहीं चलेगा। वहीं, इसके बाद कार्रवाई को रोक भी दिया गया। इससे पहले एमसीडी ने आदेश के बावजूद कार्रवाई करने पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली है।

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा - माहौल खराब हो जाएगा
उधर, दिल्ली के ओखला क्षेत्र से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को टि्वटर पर एक वीडियो मैसेज जारी किया। वीडियो में खान ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रमजान के पवित्र महीने में जहांगीरपुरी इलाके में एक विशेष समुदाय के लोगों को परेशान करने के लिए उनके घरों को तोड़ने से क्षेत्र में माहौल और खराब हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications