COVID-19: Delhi AIIMS ने शीतकालीन अवकाश रद्द किया, डॉक्टर्स को तत्काल काम पर लौटने को कहा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अब दिल्ली एम्स ने छुट्टी पर गए डॉक्टर्स को तत्काल ड्यूटी ज्वॉइन करने को कहा है। अभी सुबह बताया गया कि, एम्स ने 5 जनवरी से 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का शेष भाग रद्द कर दिया है और फैकल्टी सदस्यों को 'तत्काल प्रभाव से' काम पर लौटने के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi AIIMS में 50 Doctors को हुआ Corona,विंटर वेकेशन रद्द |वनइंडिया हिंदी
    COVID-19: AIIMS

    दिल्ली में 84% केस अब ओमिक्रॉन के
    कोरोनावायरस के संक्रमण से जुड़ी रिपोर्ट में बताया गया है कि, दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। यहां 84% केस अब ओमिक्रॉन के वैरिएंट के ही हैं। बड़ी बात यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, उनकी तबियत एकदम ठीक है और डॉक्टरों का कहना है कि, उनका ख्याल रखा जा रहा है। वैक्सीनेशन की बात की जाए तो दिल्ली में अब तक लाखों लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज दिए जा चुके हैं।

    गुजरात: 1 दिन में 15 से 18 साल तक के साढ़े 5 लाख बच्चों को लगी वैक्सीन, 1259 नए मरीज मिले
    15 से 18 साल तक के टीनेजर्स को वैक्सीन लगाने की बात हो तो कल इस अभियान के पहले दिन दिल्ली में 21,002 को डोज दिए गए। यह कुल वैक्सीनेशन ड्राइव का 2.1% था।

    COVID-19: AIIMS

    सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार
    दिल्ली में कोरोनावायरस के सक्रिय मरीज अब 10986 हो गए हैं। कल 2589 नए मामले सामने आए। वहीं, कुल मामले 15 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। रिकवरी का आंकड़ा अब तक 1422124 है। कल के दिन 1509 रिकवरी हुईं। कल 1 व्यक्ति की मौत भी हुई। ​जिसके बाद मौतों का कुल आंकड़ा 25110 हो गया।

    स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, दिल्ली में लोगों को वैक्सीन के अब तक 1,53,40,115 फर्स्ट डोज दिए जा चुके हैं। वहीं, दूसरा डोज 1,13,00,798 दिया जा चुका है। इस तरह कुल 2,66,40,913 डोज लोगों को दिए जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+