Rekha Gupta Husband: दो बच्चों की मां हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, किनसे हुई है शादी, पति करते हैं क्या काम?

Who is Rekha Gupta's Husband: दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजे आने के 11 दिन बाद आखिरकार राजधानी को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने दिल्ली की कमान एक महिला नेता, रेखा गुप्ता को सौंपने का फैसला लिया।

कल हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। इस प्रस्ताव को भाजपा विधायकों विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय ने रखा।

Rekha Gupta Husband Children

भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की है, और इस बार पार्टी ने दिल्ली को एक नई नेतृत्व शक्ति देने के संकेत दिए हैं। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर गोरखपुर से लगा बधाईयों का तांता

रेखा गुप्ता, जो पहली बार विधायक बनी हैं, अब मुख्यमंत्री पद संभालने जा रही हैं। उनका राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है और उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर मुख्यधारा की राजनीति तक लंबी यात्रा तय की है। आइए जानते हैं उनके पति और बच्चों के बारे में...

कौन हैं रेखा गुप्ता के पति? (Who is Rekha Gupta's Husband?)

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है। वो स्पेयर पार्ट्स और बीमा कारोबार से जुड़े हैं। उनका खुद का बिजनेस है जो निकुंज एंटरप्राइज के नाम से चलता है। उन्होंने हमेशा राजनीति में अपनी पत्नी का पूरा सहयोग किया है।

रेखा गुप्ता के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पति मनीष गुप्ता (Rekha Gupta's Husband Manish Gupta) के पास नकद 1,57,000 रुपये हैं। साथ ही उन्होंने बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, एनपीएस और एलआईसी पॉलिसी में भी निवेश कर रखा है।

दो बच्चों की मां हैं रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Children)

रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम हर्षिता है, जो अपने पिता की तरह व्यवसाय में आगे बढ़ रही हैं। वहीं, छोटा बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर (Rekha Gupta's Political Career)

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। 1994-95 में उन्होंने दौलत राम कॉलेज की सचिव के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1995-96 में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की सचिव बनीं और 1996-97 में DUSU की अध्यक्ष पद तक पहुंचीं। छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के बाद, उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के साथ अपना सफर जारी रखा।

2003-04 में वे भाजयुमो दिल्ली की सचिव बनीं और फिर 2004-06 के बीच भाजयुमो की राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहीं। इसके बाद उन्होंने निगम चुनाव लड़ा और 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनीं। नगर निगम में कार्यरत रहते हुए उन्होंने भाजपा के महिला मोर्चे में भी अपनी भूमिका निभाई और भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव बनीं। लगातार मेहनत और संगठन में मजबूत पकड़ के चलते 2025 में उन्होंने शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव जीता और अब वे दिल्ली की मुख्यमंत्री बन रही हैं।

रेखा गुप्ता से जुड़ी अन्य खबरें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+