Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर गोरखपुर से लगा बधाईयों का तांता
Delhi CM Rekha Gupta Latest News Gorkhpur: रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। जैसे ही यह निर्णय लिया गया सोशल मीडिया पर भी रेखा गुप्ता को बधाई व शुभकामना संदेश मिलने का क्रम शुरू हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में भी संसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, दुर्गेश बजाज, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक विमलेश पासवान, विधायक राजेश त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शुभकनाएं दी हैं।
सांसद रवि किशन ने कहा कि पार्टी ने महिला शक्ति का एक बार फिर सम्मान किया है। इस निर्णय का स्वागत करते हैं और रेखा गुप्ता जी को ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।
मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी पार्टी हाइकमान के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। दिल्ली की कमान संभालने से पूर्व रेखा गुप्ता जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। नारी शक्ति से दिल्ली के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, पेश किया सरकार बनाने का दावा
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि रेखा गुप्ता जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। दिल्ली विकास के नए पथ पर अग्रसर होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी दुर्गेश बजाज ने कहा कि रेखा गुप्ता जी जब गोरखनाथ मंदिर आई थी तब उनसे मुलाकात हुई थी। उनकी सहजता और पार्टी के लिए समर्पण देखने योग्य था। इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।
विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि निःसंदेह पार्टी ने जो निर्णय लिया है वह काबिले तारीफ है। रेखा गुप्ता जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत बहुत बधाई।
विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दिल्ली के विकास की राह खुलेगी। रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में यहां ऐतिहासिक विकास होगा। रेखा गुप्ता जी को ढेरों शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications