CM केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, गृहमंत्री और उपराज्यपाल से की ये अपील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सीएम ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दिल्ली में पिछले 36 घंटे के अंदर 2 बड़ी वारदात हुई हैं, मैं गृहमंत्री अमित शाह जी और उपराज्यपाल अनिल बैजल से कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, "खिचड़ीपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या और कालकाजी में 17 साल के लड़के पर हमले से गंभीर रूप से चिंतित हूं। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है, मैं उपराज्यपाल और गृहमंत्री जी से अपील करता हूं कि स्थिति को कंट्रोल करने के लिए उचित कार्रवाई करें।

Recommended Video
केजरीवाल ने इन दो घटनाओं का किया जिक्र
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने जिन घटनाओं का जिक्र किया है वो पिछले 36 घंटे के अंदर घटी हैं। दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक 17 साल के लड़के कि पिटाई कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी तीन लड़के थे, जो पीड़ित की बहन पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे थे। पीड़ित ने विरोध किया तो तीन लड़कों ने बुरी तरह से उसे पीट डाला। लड़की के भाई को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
खिचड़ीपुर की घटना पर मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट
वहीं दूसरी घटना खिचड़ीपुर इलाके की है, जहां एक 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर सीएम के साथ-साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी नाराजगी जाहिर की है। मनीष सिसोदिया ने आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है उन्होंने कहा, दिल्ली के खिचड़ीपुर 6 ब्लॉक में बच्ची की हत्या से आहत हूं। पीड़ित परिवार से मिला और उन्हें आश्वासन दिया कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाएंगे। बड़े से बड़े वकील नियुक्त करेंगे और प्रयास करेंगे कि हत्यारों को मौत की सजा मिले।
-
पंजाब में 8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ -
दिल्ली शराब नीति से जुड़े केस में दिल्ली हाई कोर्ट कर रहा सुनवाई, अरविंद केजरीवाल खुद कर रहे अपनी पैरवी -
Amit Shah: ममता सरकार को दी चुनौती, अमित शाह ने बताया घुसपैठ खत्म करने का 'मास्टरप्लान' -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications