'किसी भी दिन भाजपा में शामिल हो सकते हैं सुकेश चंद्रशेखर', सीएम केजरीवाल ने कसा तंज

दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले अब ठग सुकेश चंद्रशेखर के दूसरी चिट्टी के बाद राजनीति गरमा गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा केजरीवाल ने कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर किसी भी दिन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल का यह बयान ठग के दूसरे पत्र के बाद आया है। जिसमें चंद्रशेखर ने दावा किया था कि दिल्ली के स्कूलों के लिए उसने पीआर का काम किया था।

Recommended Video

    Delhi MCD Election 2022 | Arvind Kejriwal | Conman Sukesh Chandrashekhar | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Arvind kejriwal

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंद्रशेखर भाजपा की भाषा बोलना सीख रहे हैं। पहले भाजपा कहती थी कि केजरीवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए। अब, चंद्रशेखर खुद का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के साथ-साथ सत्येंद्र जैन का भी टेस्ट कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में वह अब भाजपा में शामिल होने के लिए प्रशिक्षित हो चुके हैं और किसी भी दिन पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं।

    केजरीवाल बोले सुकेश को भाजपा बनाए स्टारक प्रचारक
    भाजपा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुकेश को भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारक बनाया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कम से कम लोग रैलियों के दौरान उनकी कहानियां सुनने के लिए आएंगे और भाजपा की रैलियों के दौरान भीड़ होगी। ऐसे में सुकेश को भाजपा में शामिल कर लेना चाहिए और उन्हें पार्टी प्रमुख बनाना चाहिए।

    एक दिन पहले सुकेश ने स्कूलों को लेकर दिया था ये बयान
    एक दिन पहले सुकेश ने एक और पत्र जारी किया था। इस पत्र के जरिए ठग सुकेश ने दावा किया था कि उसने दिल्ली के स्कूलों के प्रचार के लिए पीआर की व्यवस्था की थी। मीडिया के नाम लिखे इस पत्र के जरिए सुकेश ने आरोप लगाया था कि अमेरिकी समाचारों में दिल्ली के स्कूल मॉडल की कहानी को बढ़ावा देने के लिए उसके पीआर को 8.5 लाख अमरीकी डालर और 15 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन दिया गया था।

    इससे पहले एलजी को पत्र लिखकर सुकेश ने सत्येंद्र जैन पर लगाया था ये आरोप
    इससे पहले सुकेश ने दिल्ली एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उन्होंने आप मंत्री सत्येंद्र जैन को 'सुरक्षा राशि' के रूप में 10 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। हालांकि, जब आप की तरफ से उसके आरोपों को गलत बताया गया तो ठग सुकेश ने कहा कि मेरे तरफ से दिए गए सभी बयान सही है। अगर आपको लगता है कि मैं झूठ बोल रहा हूं तो मैं पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को तैयार हूं। ऐसे में आप के मुख्यमंत्री और सत्येंद्र जैन को पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- सुकेश चंद्रशेखर का एक और 'लेटर बम', कहा- AAP पर लगाए आरोपों के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट को तैयार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+