सुकेश चंद्रशेखर का एक और 'लेटर बम', कहा- AAP पर लगाए आरोपों के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट को तैयार

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर का 'लेटर बम' से आम आदमी पार्टी पर वार जारी है। शुक्रवार को उसकी ओर से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के नाम एक नया पत्र जारी किया गया। जिसमें सुकेश ने दावा किया कि AAP के नेताओं पर उसने जो आरोप लगाए हैं, उसके लिए वो पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने को तैयार है। अगर अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन भी इस टेस्ट के लिए राजी हैं, तो इसे करवा लेना चाहिए।

Sukesh Chandrashekhar

जानकारी के मुताबिक ये पत्र सुकेश ने अपने वकील के जरिए जारी करवाया है, जिसमें उसने लिखा कि केजरीवाल जी, बेईमानी से रोने के बजाय पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमत होने का साहस और हिम्मत दिखाइए। चंद्रशेखर ने सुझाव दिया कि केजरीवाल, जैन और खुद के पॉलीग्राफ टेस्ट आमने-सामने किए जाएं। इस पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण हो, ताकि पूरा देश केजरीवाल और जैन की वास्तविकता देख सके।

सुकेश ने आगे कहा कि आप इस मुद्दे को और मत मोड़िए। लोग मूर्ख नहीं हैं, जो आपके नाटक पर विश्वास करेंगे। उसने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि उसके लिए 'धोखेबाज' शब्द का प्रयोग ना किया जाए, क्योंकि अभी तक उसके खिलाफ दोष सिद्ध नहीं हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी का आरोप था कि सुकेश बीजेपी के इशारे पर ये पत्र लिख रहा, इस पर उसने कहा कि ये आरोप गलत है। इसी वजह से मैं टेस्ट करवाने को राजी हुआ हूं।

अब तक 3 चिट्ठी लिखी
दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा हिमाचल और गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव चल रहे, जहां पर AAP लड़ाई में है। ऐसे में सुकेश की चिट्ठियां पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। इससे पहले के पत्र में उसने लिखा था कि सत्येंद्र जैन ने उससे 10 करोड़ की जबरन वसूली की। वो राज्यसभा सीट के नाम पर 50 करोड़ मांग रहे थे। उसने तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल पर भी आरोप लगाया था, जिस वजह से उनका ट्रांसफर कर दिया गया। सुकेश ने पत्र वापस लेने के लिए धमकी मिलने की भी बात कही। साथ ही दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+