'पहली रेड में क्या मिला? मोदी जी की CBI ने अभी तक नहीं बताया', सिसोदिया के यहां दोबारा रेड पर AAP का तंज
दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर शनिवार को सीबीआई ने छापेमारी की। इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसा है।

आबकारी मामले में एक बार फिर सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर में जांच टीम ने छापेमारी की। वहीं, इस छापेमारी को लेकर आप ने भाजपा पर तंज कसा है। पार्टी की तरफ से एक ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि फ़िर एक बार Modi जी की CBI मनीष सिसोदिया जी के दफ़्तर पहुंची। लेकिन इन्होंने अबतक ये नहीं बताया कि पिछली Raid में क्या मिला था? क्योंकि घर, Office, Bank Locker और मनीष जी के गांव तक की छानबीन करने के बाद इन्हें सिर्फ़ एक 'झुनझुना' मिला था।
Recommended Video

मनीष सोसिदिया के दफ्तर में छापेमारी से दिल्ली में एक बार फिर आप और भाजपा के बीच राजनीति गरमा गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से यह रेड जानबूझकर करवाई जा रही है। क्योंकि भाजपा सिसोदिया पर दबाव डालना चाहती है। वहीं, इस छापेमारी को लेकर डेप्यूटी सीएम सिसोदिया ने भी खुद ट्वीट किया है।
सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पिछली बार भी भाजपा सरकार की सह पर सीबीआई की सह पर छापेमारी करवाई गई थी। लेकिन मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला था। भाजपा चाहे जिनता रेड करवा ले, मेरे खिलाफ न कुछ मिला है और न मिलेगा। आपको बता दें कि इससे सीबीआई की तरफ से आबकारी नीति को लेकर चार्जशीट पेश की गई थी। जिसमें सिसोदिया का नाम नहीं था।
सिसोदिया को क्लीनचिट मिलने के बाद आप ने भाजपा पर हमला बोला था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि भाजपा सीबीआई की रेड की टीम से पीएम मोदी ने खुद बात की थी। सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मोदी जी ने सिसोदिया के खिलाफ सबूत निकालने के लिए कई सौ अफसरों की फौज खड़ी दी थी और उस टीम की खुद मॉनिटरिंग खुद मोदी जी कर रहे थे। लेकिन सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला।
ये भी पढ़ें- Delhi Future With Pollution: जहरीली हवा से कुछ ऐसा होगा दिल्ली का भविष्य, वायरल तस्वीरें दे रहीं गवाही












Click it and Unblock the Notifications