Delhi Future With Pollution: जहरीली हवा से कुछ ऐसा होगा दिल्ली का भविष्य, वायरल तस्वीरें दे रहीं गवाही
दिल्ली के भविष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के जरिये आर्टिस्ट ने राजधानी में आने वाले समय की हालत बताई है।

दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा कई सालों से चिंता का विषय बना हुआ है। राजधानी की एयर क्वालिटी और मौसम को लेकर लोग हमेशा से ही परेशान रहे हैं। समय समय पर सरकार दिल्ली की खराब हवा को लेकर अलर्ट भी जारी करती रहती है। इस बीच एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आर्टिस्ट ने कुछ तस्वीरों के जरिये दिल्ली का भविष्य बताया है। आर्टिस्ट ने लगातार खराब होती आबोहवा के साथ राजधानी का भविष्य बताया है। जिन तस्वीरों को शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, इस हालात में दिल्ली में रहना लोगों को वाकई नामुमकिन सा लग रहा है।
वायरल हुई ये तस्वीरें
माधव कोहली नाम के इस एआई आर्टिस्ट ने तस्वीरों की कुछ सीरीज शेयर की है। ये तस्वीरें बेहद शानदार हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि प्रदूषण के साथ रह रही नई दिल्ली का भविष्य इस तरह का होगा? ये तस्वीरें राजधानी का भयानक भविष्य दिखा रही हैं।
मास्क में दिख रहे बूढ़े लोग
कुछ तस्वीरों में बूढ़े लोगों को मास्क में देखा जा सकता है। फोटोज में खराब होती आबोहवा का दुख साफ झलक रहा है। फोटोज दिखा रही हैं कि खराब एयर क्वालिटी से दिल्ली का क्या से क्या हाल हो गया है। एक अन्य तस्वीर में ताजमहल धुंध से ढका हुआ नजर आ रहा है।
'आप सब्जी खरीदने जा रहे हैं'
कुछ तस्वीरों में बच्चों को मास्क में देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में सब्जी लेता हुआ शख्स पूरी किट पहना हुआ दिख रहा है। साथ में उसने मास्क भी लगाया हुआ है। कैप्शन में लिखा गया है कि आप दिल्ली में इस तरह सब्जी खरीदने जा रहे हैं।
वायरल हो रही ये तस्वीरें
ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही चर्चा का विषय भी बन गई हैं। एक यूजर ने फोटोज देखने के बाद कहा कि इन तस्वीरों को देखकर दुख हो रहा है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जल्द ही समय बदलने वाला है। आर्टिस्ट ने शादी के जोड़े में कपल को भी मास्क पहनते हुए दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications