Delhi: न्यू ईयर की मस्ती में कार सवार 5 युवकों ने ली युवती की जान, स्कूटी को टक्कर मार 4 किमी घसीटा
दिल्ली में कार सवार युवाओं ने एक स्कूटी सवार लड़की को पहले टक्कर मारी और फिर 4 किमी तक सड़क पर घसीटा, जिसके बाद युवती की मौत हो गई।

Delhi Accident News: राजधानी दिल्ली में कार सवार 5 लड़कों ने न्यू ईयर की रात को एक स्कूटी सवार लड़की को दर्दनाक मौत दे दी। कार सवार युवाओं ने लड़की को पहले टक्कर मारी और फिर 4 किमी तक सड़क पर घसीटा, जिसके बाद युवती ने दम तोड़ दिया। हादसा सुल्तानपुरी से कंझावला इलाके के बीच हुआ, घटना शनिवार-रविवार रात को करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
नए साल के जश्न के बीच भीषण हादसा
न्यू ईयर की मस्ती में 5 युवकों ने एक युवकी जान ले ली। नए साल के जश्न के बीच कार सवार युवकों ने स्कूटी को टक्कर मारकर चार किलोमीटर तक युवती को घसीटा, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें सूचना दी गई कि एक लड़की सड़क के किनारे पड़ी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने देखा तो युवती खून से लथपथ हालत में वहां पड़ी थी।
पांच लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुरी इलाके में आज तड़के एक कार ने एक महिला के शव को टक्कर मार दी, जिससे उसका शव कई किलोमीटर तक घिसटता रहा। कार में सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्ज कार नंबर के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। जांच के दौरान, आरोपियों ने कहा कि उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि उन्हें उनकी कार के साथ कई किलोमीटर तक घसीटा गया।
23 साल की युवकी की मौत
पुलिस ने जब इस पूरे मामले की तफ्तीश की तो मालूम चाल कि 23 साल की एक स्कूटी सवार लड़की अपने घर जा रही थी, इसी दौरान कार में लड़कों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते भी गए। इस हादसे में लड़की के सारे कपड़े फट गए और शरीर में आई गंभीर चोट के बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कार सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार कर उनकी कार को जब्त कर लिया है। युवकों ने शराब पी रखी थी, इसका पता लगाने के लिए मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे से जुड़ा कोई भी सीसीटीवी नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications