कैब ड्राइवर ने एक्सीडेंट के बाद कर डाली शर्मनाक हरकत, 4 साल के बच्चे की मौत
वसंती ने बताया कि आरोपी कई घंटे तक उनको घुमाता रहा। इस दौरान वह उन्हें चार अस्पतालों में ले गया और हर जगह से यही कहते हुए लौटा कि अस्पताल वाले बच्चे को भर्ती नहीं करना चाहते।
नई दिल्ली। एक्सीडेंट के बाद एक शख्स ने जिंदगी और मौत से जूझ रहे चार साल के बच्चे को पांच घंटों तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाया। आरोपी कैब ड्राइवर बच्चे और उसकी मां को लेकर राजधानी की सड़कों पर गाड़ी घुमाते हुए उन्हें शिकायत न करने के लिए राजी कर रहा था। आरोपी ने बच्चे की मां से यह भी कहा कि कोई भी अस्पताल उसके बच्चे को एडमिट नहीं करना चाहता। पांच घंटे तक इलाज न होने की वजह से मासूम बच्चे की मौत हो गई। महिला की शिकायत पर 32 वर्षीय कैब ड्राइवर राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

कॉलोनी के बाहर खेल रहा था बच्चा
बच्चे की मां वसंती कुमारी ने कहा, 'वह पांच घंटे बेहद डरावने थे। मेरे तीन और बच्चे हैं और सभी पूछ रहे हैं कि रोहित कहां है। मैं उन्हें कैसे बताऊं कि वे अब उसे कभी नहीं देख पाएंगे।' पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत शुक्रवार शाम की गई थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की इंदिरा विकास कॉलोनी के बाहर रोहित खेल रहा था जब एक इको कैब ने उसे टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोग जमा हो गए तो आरोपी कैब ड्राइवर बच्चे और उसकी मां को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हुआ। लेकिन एक बार कार के अंदर जाने के बाद कैब ड्राइवर शिकायत न करने को लेकर बहस करता रहा और राजधानी की सड़कों पर घुमाता रहा। READ ALSO: केजरीवाल सरकार को MCD चुनाव से पहले योगेंद्र यादव ने दी बड़ी चुनौती
चार अस्पतालों में ले गया लेकिन भर्ती नहीं कराया
वसंती ने कहा, 'मैं फोन भी नहीं ले जा पाई थी इस वजह से किसी को जानकारी भी नहीं दे पाई। कार में बैठने के बाद वह हमें लेकर तेजी से निकला लेकिन एक बार एरिया से बाहर निकलने के बाद वह रुक गया और मुझसे शिकायत न करने को लेकर बहस करने लगा। मैं हैरान थी। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करूं। लेकिन मैंने उसे जल्द ही बता दिया कि मैं पुलिस से शिकायत करूंगी।' वसंती ने बताया कि आरोपी कई घंटे तक उनको घुमाता रहा। इस दौरान वह उन्हें चार अस्पतालों में ले गया और हर जगह से यही कहते हुए लौटा कि अस्पताल वाले बच्चे को भर्ती नहीं करना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications