दिल्ली में ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, गंगाराम अस्पताल में मिले 40 मरीज
नई दिल्ली, मई 19। देश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को राजस्थान सरकार ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया तो वहीं राजधानी दिल्ली में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गंगाराम अस्पताल में ब्लैक फंगस के 40 मरीज भर्ती है, जबकि 16 बेड की वेटिंग लिस्ट में हैं।
Recommended Video

रोजाना 20 से अधिक केस मिल रहे हैं
इसके अलावा दिल्ली के अन्य अस्पतालों में भी ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, मैक्स अस्पताल में 25 केस, एम्स में 15-20 केस और मूलचंद में इस बीमारी का एक केस दर्ज किया गया है। इस बीच एम्स की सीनियर डॉक्टर और न्यूरो साइंस की हेड पद्मा श्रीवास्तव ने बताया है कि दिल्ली में बहुत तेजी से ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं, हमने थ्री डिजिट का आंकड़ा पार कर लिया है। हमने एम्स ट्रॉमा सेंटर और एम्स झज्जर में अलग से ब्लैक फंगस के वॉर्ड बनाए हैं। पद्मा श्रीवास्तव ने बताया कि हमें ब्लैक फंगस के 20 से अधिक केस मिल रहे हैं।
राजस्थान में महामारी घोषित हुई ब्लैक फंगस बीमारी
आपको बता दें कि राजस्थान में भी ब्लैक फंगस का कहर देखने को मिल रहा है। अकेले जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में ब्लैक फंगस के 100 से अधिक मरीज हैं। इसे देखते हुए राजस्थान सरकार ने तो इस बीमार को तो महामारी घोषित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications