BJP Candidate: दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा, आतिशी के सामने बिधूड़ी
Delhi Election 2025: (BJP Candidate List): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार 04 जनवरी को 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ कालका जी सीट पर रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।
करोल बाग विधानसभा सीट से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली चुनाव लड़ेंगे। कैलाश गहलोत हाल ही में आप को छोड़कर भाजपा में आए हैं।

Delhi Election 2025 BJP Candidate: भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट
- 1. आदर्श नगर (Adarsh Nagar): राज कुमार भाटिया (Raj Kumar Bhatia)
- 2. बादली (Badli): दीपक चौधरी (Deepak Chaudhary)
- 3. रिठाला (Rithala): कुलवंत राणा (Kulwant Rana)
- 4. नांगलोई जाट (Nangloi Jat): मनोज शौकीन (Manoj Shokeen)
- 5. मंगोलपुरी (अजा) (Mangolpuri (SC): राजकुमार चौहान (Rajkumar Chauhan)
- 6. रोहिणी (Rohini): विजेन्द्र गुप्ता (Vijender Gupta)
- 7. शालीमार बाग (Shalimar Bagh): रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)
- 8. मॉडल टाउन (Model Town): अशोक गोयल (Ashok Goel)
- 9. करोल बाग (अजा) (Karol Bagh (SC): दुष्यन्त कुमार गौतम (Dushyant Kumar Gautam)
- 10. पटेल नगर (अजा): राज कुमार आनंद
- 11. राजौरी गार्डन: सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
- 12. जनकपुरी: आशीष सूद
- 13. बिजवासन: कैलाश गहलोत
- 14. नई दिल्ली: प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
- 15. जंगपुरा: सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
- 16. मालवीय नगर: सतीश उपाध्याय
- 17. आर.के. पुरम: अनिल शर्मा
- 18. महरौली: गजेन्द्र यादव
- 19. छतरपुर: करतार सिंह तंवर
- 20. अम्बेडकर नगर (अजा): खुशीराम चुनार
- 21. कालकाजी: रमेश बिधूड़ी
- 22. बदरपुर: नारायण दत्त शर्मा
- 23. पटपड़गंज: रवीन्द्र सिंह नेगी
- 24. विश्वास नगर: ओम प्रकाश शर्मा
- 25. कृष्णा नगर: अनिल गोयल
- 26. गांधी नगर: सरदार अरविंदर सिंह लवली
- 27. सीमापुरी (अजा): सुश्री कुमारी रिंकू
- 28. रोहतास नगर: जितेन्द्र महाजन
- 29. घोंडा : अजय महावर












Click it and Unblock the Notifications