'आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे', दिल्ली में BJP की Parivartan rally में गरजे पीएम मोदी
Parivartan rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, दिल्ली चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में पहली रैली हुई। इस रैली में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को भाजपा की परिवर्तन रैली में भाग लिया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं दिल्ली की जनता से अपील करना चाहता हूं कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को एक मौका दें। भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है। पिछले 10 सालों में दिल्ली ने जो सरकार देखी है, वह 'आप-दा' से कम नहीं है।'

दिल्ली को 10 सालों में कर दिया बर्बाद
पीएम मोदी ने कहा कि अब दिल्ली में केवल यही सुनने को मिलता है कि 'आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे'। दिल्ली विकास चाहती है और दिल्ली की जनता को भाजपा पर भरोसा है। पीएम ने कहा किआपदा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए। आप-दा वालों को कोई भी दायित्व मिलने का मतलब है..दिल्ली के लोगों को दंड मिलना।
आपदा सरकार के पास कोई विजन नहीं है
पीएम मोदी ने कहा कि जिस आपदा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है... जैसे दिल्ली मेट्रो चप्पे-चप्पे तक पहुंची, तो ये काम भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है।
दिल्ली वासियों को दी हजारों करोड़ की सौगात
बीते एक दशक में दिल्ली-NCR में मेटो नेटवर्क दोगुने से भी अधिक हो चुके हैं। आज जनकपुरी और कृष्णा पार्क के लिए भी मेट्रो शुरू हो चुकी है। ये जो नमो रेल प्रोजेक्ट है ये भी केंद्र सरकार बना रही है। कहा कि आज मैंने दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।
दिल्ली में कमल खिलने वाला है: पीएम
पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है। मैं दिल्ली भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि पूरी निष्ठा के साथ दिल्ली के हर मतदाता से मिलिए, उन्हें आने वर्षों के लिए भाजपा के संकल्प से परिचित कराइए। ये भाजपा ही है, जो दिल्ली को, दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती।
ये भी पढ़ें: गांव जितने समृद्ध होंगे, देश उतना विकसित होगा, 'ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 के आगाज से पहले बोले PM मोदी
ये लोग केंद्र पर झूठे आरोप लगाते हैं: पीएम
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली पर आपदा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती। केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती... ये कितने बड़े झूठे हैं...इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने CAG रिपोर्ट के आधार पर शीश महल पर हुए खर्च का खुलासा किया है।
शीश महल पर था इन लोगों का फोकस
जब दिल्ली के लोग कोरोनो से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे। तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीश महल बनवाने पर था। इन्होंने शीश महल का भारी भरकम बजट बनाया। यही इनकी सच्चाई है। इन्हें दिल्ली के लोगों का कोई परवाह नहीं है। इसलिए आज हर 'दिल्लीवासी कह रहे हैं, आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications