दिल्ली के मायापुरी में बड़ी वारदात, दूल्हे के गले से नोटों की माला लेकर लड़का फरार, 2 लाख रुपये के नोट लगे थे
पुलिस ने बताया कि माला में 500-500 रुपये के 400 नोट लगे थे। इनमें से लड़का 329 नोट भागने में कामयाब रहा। माला में कुल 2 लाख रुपये के नोट लगे थे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लड़के को पकड़ लिया।

Delhi: दिल्ली के मायापुरी इलाके में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई। 14 वर्षीय लड़के ने दूल्हे के गले से नोटों की माला लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक शादी समारोह में दूल्हा नोटों की माला पहने हुए थे। इस बीच एक 14 साल के लड़के ने दूल्हे के गले से नोटों की माला लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि माला में 500-500 रुपये के 400 नोट लगे थे। इनमें से लड़का 329 नोट भागने में कामयाब रहा। माला में कुल 2 लाख रुपये के नोट लगे थे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लड़के को पकड़ लिया। उसके घर से 79 नोट बरामद किए हैं।
दिल्ली में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस अपराधियों के नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। इस बीच दिल्ली में एक बार फिर हिट एंड रन का केस सामने आया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग तीन बजे दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना में एक कार ने एक स्कूटी को टक्कर मारी और स्कूटी सवार करीब 350 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी शख्स अस्पताल में घायल है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Recommended Video

कार से टक्कर लग जाने के बाद जब स्कूटी कार की पर गिरी, तब से उसे घसीटा गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया है और कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
गुरुवार-शुक्रवार की रात 3 बजे केशवपुरम थाने की दो पुलिस पीसीआर वैन इलाके में पेट्रोलिंग पर थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि कन्हैया नगर इलाके के प्रेरणा चौक पर एक टाटा जेस्ट कार ने एक्टिवा स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर दो लोग सवार थे। स्कूटी में धक्का लगते ही एक शख्स छलकर कार की छत पर गिरा और दूसरा शख्स टक्कर लगने से उछलकर कार की विंडस्क्रीन और बोनट के बीच फंस गया।
वहीं स्कूटी नीचे बंपर में फंस गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपियों ने कार रोकने की जगह मौके से भागने की कोशिश में लग गए। हालांकि पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने लगभग साढ़े तीन सौ मीटर पीछा करने के बाद कार में सवार सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें- शादी की रस्मों के बीच दुल्हन के कमरे में बार-बार जा रहा था दूल्हा, पिता ने मारा चांटा और दुल्हन ने...
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 28 मार्च को बैंक-स्कूल बंद? घर से निकलने से पहले जानें बाजारों का हाल -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Yamuna में शाही मौज की तैयारी पर चला हथौड़ा! करोड़ों का VIP बोट टेंडर रद्द, 2 अधिकारी भी नपे, कैसे हुआ खुलासा? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications