भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने किया नमन
Delhi News: आम आदमी पार्टी की नेत्री और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन किया है।

शैली ओबेरॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में एक पोस्ट लिखी है कि भारत के संविधान के निर्माता, अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उन्होंने आगे लिखा कि हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की ताकत मिलती रहे।
ज्ञात हो कि आज भारत के संविधान लिखने वाले डॉ भीमराव अंबेडकरकी पुण्यतिथि है। वह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। अंबेडकर जी ने दलित जाति के लिए काफी काम किया। वह समाज से भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। इस नेता ने दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। भीमराव अंबेडकर की मृत्यु 06 दिसम्बर 1956 को हुई थी, इसलिए आज उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications