Delhi News: हिंदू राव अस्पताल में गंदगी के ढेर देख भड़कीं महापौर शैली ओबेरॉय, चिकित्सा अधीक्षक सस्पेंड
Delhi News: दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रहे हिंदू राव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ-सफाई नहीं होने और वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित कर दिया। मेयर दफ्तर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक , अस्पताल में सफाई नहीं होने से मेयर ने अस्पताल के वरिष्ठ अफसरों को फटकार भी लगाई।

अफसरों ने कहा कि शेली ओबेरॉय ने एमसीडी के हिंदू राव अस्पताल में कथित ढांचागत अनियमितताओं को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया। महापौर दफ्तर के अनुसार, निरीक्षण के दौरान मेयर को अस्पताल में कई बुनियादी ढांचागत कमियां मिलीं। अस्पताल के गलियारे में लाइट नहीं होने, बुनियादी स्वच्छता की कमी, कूड़े के ढेर और गंदे शौचालय को देखकर मेयर बेहद नाराज नजर आईं।
महापौर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ढांचागत खामियों को शीघ्र हल किया जाए। महापौर के निर्देश पर की गई कार्रवाई की स्थिति जांचने के लिए संबंधित अधिकारी शीघ्र ही दोबारा अस्पताल का दौरा करेंगे। महापौर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की और उनसे उनकी दिक्क़ते सुनीं। मेयर ने मरीजों से जांच और दवाइयों के बारे में भी पूछा। मेयर ने कहा कि शीघ्र ही मरीजों की समस्याएं दूर कर ली जाएंगी।बीते महीने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के सबसे बड़े शासकीय अस्पतालों में से एक हिंदू राव अस्पताल में कथित लापरवाही की स्थिति पर संज्ञान लिया था।
यह भी पढ़ें Delhi News: नहीं भेजे जायेंगे हाउस टैक्स के नोटिस, दिल्ली नगर निगम की आप सरकार ने किया निर्णय












Click it and Unblock the Notifications