मनीष सिसोदिया बोले- केंद्र ने दिल्ली में रोकी कोवैक्सीन की सप्लाई, हम बंद कर रहे हैं 100 टीकाकरण केंद्र

नई दिल्ली, मई 12। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन को लेकर संकट गहराता दिख रहा है। बुधवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की सप्लाई से इनकार कर दिया है, जिससे कि हमें दिल्ली के अंदर कोवैक्सीन के सेंटरों को बंद करना पड़ रहा है। सिसोदिया ने बताया कि हमारे पास वैक्सीन का जो रिजर्व स्टॉक है, वो भी खत्म हो गया है, इस वजह से दिल्ली के 17 स्कूलों में कोवैक्सीन के 100 से ज्यादा सेंटर बंद करने पड़े हैं। हालांकि सिसोदिया ने ये भी कहा कि कोविशील्ड के सेंटर अभी खुले रहेंगे।

Manish sisodia

Recommended Video

    Vaccine Crisis in Delhi: Manish Sisodia बोले- केंद्र रोक रही है Covaxin की सप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली ने मांगी है वैक्सीन की 1.34 डोज- सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया ने इस दौरान बताया कि हमने SII और भारत बायोटेक से 1.34 करोड़ वैक्सीन की डोज मांगी थी, जिसमें से 67 लाख कोवैक्सीन और 67 लाख ही कोविशील्ड की डोज शामिल हैं। सिसोदिया ने बताया भारत बायोटेक को लिखी गई चिट्ठी के जवाब में हमें साफ-साफ कह दिया गया है कि हमें और कोवैक्सीन नहीं दी जा सकती। कंपनी ने बताया है कि हम केंद्र के निर्देश पर ही वैक्सीन दे रहे हैं।

    रोका जाए वैक्सीन का निर्यात- सिसोदिया

    इस दौरान मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर देश के बाहर 6-7 करोड़ वैक्सीन अगर सप्लाई नहीं की गई होती तो देश में वैक्सीन की किल्लत नहीं होती। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि वैक्सीन का निर्यात पूरी तरह से बंद होना चाहिए। साथ ही उन्होंने एकबार फिर वैक्सीन का उत्पादन दो से अधिक कंपनियों से कराने की बात कही। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र देश का बाकी कंपनियों को भी फॉर्मूला दे ताकि वैक्सीन का उत्पादन बड़े स्तर पर हो सके।

    ये भी पढ़ें: अब को-वैक्सीन का उत्पादन बुलंदशहर में जल्द होगा शुरू, हर महीने बनाई जाएगी एक करोड़ डोज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+