Delhi: आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली कैबिनेट में मंत्री, CM केजरीवाल की सलाह पर राष्ट्रपति ने किया नियुक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दोनों पूर्व मंत्री अभी तिहाड़ जेल में हैं।

Atishi Saurabh Bhardwaj Ministers Delhi Cabinet: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति ने दो नए मंत्रियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। दिल्ली कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज मंत्री बने हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर उन्हें कैबिनेट में नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को सीएम केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली कैबिनेट में नियुक्त किया है।
वहीं, इससे पहले राष्ट्रपति ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अलग-अलग आरोपों में ईडी-सीबीआई की जांच के दायरे में हैं। दोनों नेता अभी तिहाड़ जेल में हैं।
Recommended Video

हालांकि, अभी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के विभाग की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद के पास ही रहेगी। जिस दिन दोनों मंत्री शपथ ले लेंगे, उस दिन से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि सौरभ भारद्वाज केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री रह चुके हैं। वहीं, आतिशी शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया की सलाहकार रही हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को कथित आबकारी घोटाले (शराब घोटाला) मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रचने और सबूतों को मिटाने की भी कोशिश का आरोप लगाया है।
दिल्ली शराब नीति घोटाले का ये पूरा मामला दिल्ली सरकार की नई शराब नीति 2021-22 से संबंधित है। दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 से दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी। इस नई शराब नीति के तहत शराब का कारोबार पूरी तरह से निजी हाथों में सौप दिया गया था और दिल्ली सरकार इससे पूरी तरह तरह बाहर आ गई थी। बता दें कि दिल्ली में कुल 32 जोन है, एक जोन में ज्यादा से ज्यादा 27 दुकानें खुल सकती थीं। दिल्ली में शराब की कुल 849 दुकानें खोली गईं। सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को फैसला सुनाएगा।
यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया के बचाव में उतरे केरल सीएम पिनाराई, पीएम मोदी को लिखा ये पत्र












Click it and Unblock the Notifications