मनीष सिसोदिया के बचाव में उतरे केरल सीएम पिनाराई, पीएम मोदी को लिखा ये पत्र

दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने जेल में डाल दिया है। मनीष सिसोदिया के माामले को लेकर केरल सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

kerlacm

दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाला केस में गिरफ्तार किया था और एक दिन पहले उन्‍हें जेल में डला दिया गया है। मनीष सिसोदिया को अरेस्‍ट किए जाने के बाद से मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। वहीं अब मनीष सिसोदिया के पक्ष में केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन भी आ चुके हैं। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

पीएम को लिखे पत्र में जानें केरल सीएम ने क्‍या लिखा

केरल सीएम विजयन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखे पत्र में कई विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए "विरोध के स्वर" का हवाला दिया है। पीएम मोदी को संबोधित पत्र में, विजयन ने कहा 'मैं यह पत्र प्रधानमंत्री का ध्यान उन विरोध की आवाजों की ओर आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं, जो गिरफ्तारी पर कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा उठाई जा रही हैं।

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

विजयन ने पत्र में लिखा जांच के तहत मामले पर टिप्पणी करने से परहेज करते हुए मैं यह कहना चाहता हूं कि सिसोदिया की गिरफ्तारी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कुछ कार्रवाइयों के तर्क को और बल दिया है। यह नैसर्गिक न्याय का स्वर्णिम सिद्धांत है कि न्याय न केवल किया जाना चाहिए, बल्कि किया हुआ प्रतीत भी होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा मनीष सिसोदिया लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जांच एजेंसियों के समन के जवाब में उनके सामने पेश होते रहे हैं। जब तक जांच में बाधा को रोकने के लिए गिरफ्तारी अनिवार्य नहीं होती, तब तक इससे बचना वांछनीय कार्य होता।

सिसोदिया को 'टारगेट' किए जाने की 'व्यापक धारणा' को दूर करने की जरूरत है

केरल के सीएम ने कहा कि मनीष सिसोदिया को 'टारगेट' किए जाने की 'व्यापक धारणा' को दूर करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा सार्वजनिक डोमेन में आने वाली जानकारी के अनुसार, सिसोदिया के मामले में नकदी जब्ती जैसा कुछ भी नहीं हुआ है। जबकि कानून को अपना काम करना है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि व्यापक धारणा है कि सिसोदिया को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है, इसे दूर करने की जरूरत है। जैसा कि हम सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर जोर देते हैं, संबंधित किसी की ओर से अत्यधिक कार्रवाई से बचा जाना चाहिए। पत्र में केरल सीएम ने आगे लिखा है इस मामले में, मुझे उम्मीद है कि माननीय प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन वर्तमान धारणा को बदलने में एक लंबा रास्ता तय करेगा, जो कि इस मामले में कुछ मुख्यमंत्रियों सहित महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं के पत्र में परिलक्षित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+