Ashram flyover extension: CM केजरीवाल 6 मार्च को करेंगे उद्घाटन, दिल्ली-नोएडा वाले बिना जाम के भरेंगे फर्राटा

इस फ्लाईओवर को 28 फरवरो को खोला जाना था, लेकिन मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी प्रकरण के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। अब इसे 6 मार्च को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

Ashram flyover extension: CM केजरीवाल 6 मार्च को करेंगे उद्घाटन

Ashram flyover extension Opening: दिल्ली यात्रियों के लिए जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। उनका लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली से नोएडा जाने वाले यात्री आराम से फर्राटे भर सकते हैं। यात्रियों को दिल्ली-नोएडा आने-जाने में बहुत कम समय लगेगा। आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन 6 मार्च को होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। छह लेन का यह फ्लाईओवर है, जो 1425 मीटर लंबा है। इस फ्लाईओवर से पीक आवर्स के दौरान करीब 13 हजार 500 यात्रियों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस फ्लाईओवर से लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। ऑफिस जाने वाले, छात्रों, रोगियों और अन्य लोगों को इससे काफी लाभ होगा। दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी। नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले यात्रियों को अक्सर भारी जाम का सामना करना पड़ता है।

Recommended Video

    Delhi: Manish Sisodia ने Ashram Underpass का किया उद्घाटन, जानें क्या होगा फायदा | वनइंडिया हिंदी

    आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम जून 2020 में शुरू हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाईओवर का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी 5 प्रतिशत का काम कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर एक्सटेंशन से भारी ट्रैफिक से निजात मिलने की संभावना है। लोगों की आवाजाही पहले से अब बहुत आसान हो जाएगी। लोगों को अब ट्रैफिक सिगनल पर फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जंक्शन मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर को सराय काले खां के साथ-साथ डीएनडी) को जोड़ता है। एक बार फ्लाईओवर पूरा हो जाने के बाद, नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर का उद्घाटन दो समय सीमाओं से चूकने के बाद किया जाएगा।

    रिपोर्ट के अनुसार महत्वपूर्ण फ्लाईओवर मंगलवार, 28 फरवरी को ही जनता के लिए फिर से खोला जाना था, लेकिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया था, फ्लाईओवर एक्सटेंशन मंगलवार, 28 फरवरी को ही जनता के लिए खोल दिया जाना था और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से तारीख भी मिल गई थी, लेकिन हाल के घटनाक्रमों के आलोक में, हमें अब CMO से नई तारीख लेनी होगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi- NCR वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली सरकार अगले हफ्ते खोलेगी आश्रम फ्लाईओवर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+