Delhi- NCR वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली सरकार अगले हफ्ते खोलेगी आश्रम फ्लाईओवर

आश्रम फ्लाईओवर फिर से शुरू होने के बाद आश्रम से नोएडा तक सिग्‍नल फ्री सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही महारानी बाग इंटरसेक्शन और रिंग रोड डीएनडी जंक्शन से वाहनों की भीड़ को कम किया जा सकेगा।

Arvind Kejriwal

Ashram Flyover: दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के लिए गुड न्‍यूज है। लंबे इंतजार के बाद आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के खुलने की डेट आ गई है। इस फ्लाईओवर को आगामी 28 फरवरी को वाहनों के आवगमन के लिए खोल दिया जाएगा।

पीडब्‍ल्‍यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस उद्घाटन समारोह को भव्‍य तरीके से मनाया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑफिस की तरफ से इस फ्लाईओवकर एक्सटेंशन के उद्घाटन की पुष्टि कर दी गई है। इस उद्घाटन समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे। इसके खुलने के बाद दिल्‍ली-नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
आपको बता दें कि छह लेन के आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन निर्माण का साल जनवरी में शुरू हुआ था। करीब 1.4 किलोमीटर फ्लाईओवर एक्सटेंशन निर्माण के कारण इसे 45 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों को जनवरी माह से ही वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर दिल्‍ली से नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करना पड़ता था। इसकी वजह से लोगों को घंटो जाम में जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब इससे राहत मिलेगी। अब वाहन चालक आश्रम से नोएडा तक सिग्‍नल फ्री सफर कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+