असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर में तोड़फोड़, 5 लोग गिरफ्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास में कथित रूप से तोड़फोड़ की गई है।

नई दिल्ली, 21 सितंबर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास में कथित रूप से तोड़फोड़ की गई है। तोड़फोड़ करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने हिंदू सेना के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है। नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो पूर्वोत्तर दिल्ली के मंडोली इलाके के निवासी हैं।

Asaduddin Owaisi

उन्होंने कहा कि हमने उन्हें मौके से हिरासत में लिया है, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ओवैसी की टिप्पणियों से उत्तेजित थे। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब उन्हें एक पीसीआर कॉल मिली कि कुछ लोग ओवैसी के दिल्ली आवास में तोड़फोड़ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लल्लू V/s प्रमोद तिवारी: प्रियंका गांधी के साथ बैठक में सीएम फेस प्रोजेक्ट करने को लेकर तनातनी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपितों को मौके से हिरासत में ले लिया। जब तक कर्मी पहुंचे, तब तक उन्होंने उसके घर के प्रवेश द्वार और खिड़कियों को तोड़ दिया था।' इस बंगले को ओवैसी का आधिकारिक बंगला बताया जा रहा है।

कट्टरपंथ के लिए भाजपा जिम्मेदार

घर को तोड़े जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'लोगों के कट्टरपंथ के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। अगर किसी सांसद के घर पर इस तरह से हमला होता है, तो इससे क्या संदेश जाता है?...मैं शिवपाल यादव से मिलने आया था। वह यूपी के बड़े नेता है।'

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: Asaduddin Owaisi का ऐलान, Gujarat Election लड़ेगी AIMIM | वनइंडिया हिंदी

    यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी AIMIM
    बता दें कि ओवैसी ने इस बार यूपी के रण में कूदने का फैसला किया है। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है। अयोध्या में वंचित शोषित समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी और राज्य में मुस्लिम नेतृत्व लाएगी।

    अतीक अहमद को देंगे टिकट
    ओवैसी ने अतीक अहमद को टिकट देने की भी घोषणा की है। बता दें कि अतीक अहमदाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में अतीक अहमद हत्या, अपहरण, जबरन वसूली और धोखाधड़ी जैसे अपराधों से संबंधित कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं और वर्तमान में गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+