दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में किया जनसभा को संबोधित, जेल में बंद AAP विधायक से करेंगे मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वो सोमवार, 8 जनवरी को जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) विधायक चैत्र वसावा और उनकी पत्नी से मुलाकात करेंगे। आज उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, "आम आदमी पार्टी के चैत्र वसावा एक बहुत लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं। उन्हें और उनकी पत्नी को भाजपा की गुजरात सरकार ने एक फर्जी मामले में कई दिनों तक जेल में रखा है। आज मैं और भगवंत मान जी गुजरात जा रहे हैं। उनके क्षेत्र में हम लोगों से मिलेंगे और कल हम उनसे जेल में मिलने जाएंगे।''

AK

आप ने हाल ही में घोषणा की है कि वसावा, जो एक आदिवासी चेहरा हैं, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली के सीएम केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचें। वहां नेतरंग में उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

इस बीच मुख्यमंत्री कल शाम सात बजे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी।

हालांकि, AAP ने 2022 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में गुजरात में अपना खाता खोला, जिसमें उसके पांच नेताओं ने आसान जीत हासिल की। बाद में, पार्टी को तब झटका लगा जब एक विधायक, भूपेन्द्र भयानी ने पिछले साल की शुरुआत में पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने बाकी रह गए हैं और पार्टियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी देखें: दिल्ली के स्कूलों में 5 दिन और बढ़ाई गई ठंड की छुट्टी, शीतलहर के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिया आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+